MI Vs RR, IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। राजस्थान 18.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी.

मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स (File Photo)

अबू धाबी: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians )ने मंगलवार को शेख जायेद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 57 रनों से हरा दिया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए थे. राजस्थान 18.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी.

राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। 44 गेंदों की उनकी पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे।मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए. यह भीं पढ़े: MI vs RR 20th IPL Match 2020: मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ

मौजूदा विजेता के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 47 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे। हार्दिक ने उनका साथ देते हुए अंत में 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया।राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए, कार्तिक त्यागी और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिया।

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी