MI vs LSG TATA IPL 2025 Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबल, दोनों टीमों की नजरें जीत पर होगी, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) रविवार 27 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के 45वें मैच में आमने-सामने होंगे. यह रोमांचक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा और यह भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2025 Live Streaming: मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) रविवार 27 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के 45वें मैच में आमने-सामने होंगे. यह रोमांचक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा और यह भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. मुंबई ने धीमी शुरुआत के बाद फॉर्म हासिल कर लिया है और शानदार प्रदर्शन किया है. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम आज छठी जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं हार के बाद लखनऊ जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी और प्लेऑफ़ की दौड़ में खुद को ज़िंदा रखना चाहेगी. मुंबई से एक और शानदार मुकाबला होने वाला है. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालेंगे. इसके अलावा दोनों टीमों कई ऐसे खिलाड़ी हैं. जो बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. जिसमें रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव, निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम हैं. जिनके ऊपर सभी की निगाहें होंगी.

यह भी पढें: MI vs LSG Fantasy Captain And Vice Captain Choices: आज IPL में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला, जानें फैंटेसी के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला आज यानी 27 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 45वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 के 45वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, शाहबाज़ अहमद, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, आकाश दीप, मयंक यादव, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ कुलकर्णी

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, राज बावा, रॉबिन मिंज, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू

नोट: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड