MI vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन 8 मैच खेले हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 47th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने 9 मैचों में महज 2 जीत हासिल की है और 7 मुकाबलों में टीम को हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Mumbai Weather and Rain Forecast for MI vs LSG IPL 2026: मुंबई में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? रोमांचक मैच से पहले जानें मौसम का हाल

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 9 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन 8 मैच खेले हैं. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है और 6 मैचों में टीम को हार मिली है. ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (MI vs LSG Head To Head)

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रन से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 54 रन से जीत दर्ज की थी. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा.

मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में जोश इंग्लिश के शामिल होने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है. वहीं, खराब फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत और निकोलस पूरन इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला आज यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलती है, जिससे वे विकेट निकाल सकते हैं. स्पिन गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है. एक्यूवेदर के अनुसार, 4 मई को मुंबई में मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (MI vs LSG Key Players To Watch)

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने पिछले 7 मैचों में 177.84 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं. नमन धीर ने पिछले 10 मैचों में 153.4 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैचों में 39.6 की औसत से 396 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने पिछले 7 मैचों में 9.5 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं, जबकि प्रिंस यादव ने पिछले 8 मैचों में 8.07 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs LSG 47th T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.

लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिश, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मोहसिन खान.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड