MI vs KXIP 36th IPL Match 2020: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोहित शर्मा ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस करेगी पहले बल्लेबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 36वें मुकाबले में आज रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबला दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

MI vs KXIP 36th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 36वें मुकाबले में आज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों के बीच यह महत्वपूर्ण मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम हर साल की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. मुंबई की टीम मौजूदा समय में अपने आठ मुकाबलों में छह जीत और महज दो हार के बाद 12 (+1.353) अंक लेकर अंकतालिका में दुसरे स्थान पर स्थित है. वहीं बात करें किंग्स इलेवन पंजाब की तो टीम का प्रदर्शन इस साल अबतक कुछ खास नहीं रहा है. हाल यह है कि पंजाब इस सीजन में अपने आठ मुकाबलों में महज दो जीत के साथ 4 (-0.295) अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर स्थित है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: रास्थान रॉयल्स के खिलाफ Electronic Cigarette पीते नजर आए Aaron Finch

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, नैथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड