MI vs KKR TATA IPL 2025 Live Scorecard: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकता नाईट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच का लाइव स्कोरकार्ड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही मजबूत टीमें हैं और इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है, लेकिन शुरुआती ओवरों में स्विंग गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard: मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला 31 मार्च(सोमवार) को  मुंबई(Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम(Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैं, वही, कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला हैं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वानखेड़े की पिच अच्छी लग रही है और यहां ओस आ सकती है या नहीं, यह तय नहीं है. शुरुआती स्विंग मिलने की संभावना है, लेकिन पिच आमतौर पर अच्छी रहती है, इसलिए उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया.  कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने टॉस हारने के बाद कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पिच देखकर थोड़े भ्रमित थे। उन्होंने कहा कि टॉस हारना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अब उनकी टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है और बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है. यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, कोलकाता नाइट राइडर्स को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकता नाईट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच का लाइव स्कोरकार्ड

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सुनील नारायण को मोईन अली की जगह टीम में शामिल किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेइंग इलेवन में भी एक डेब्यूटेंट को मौका दिया गया है, जो इस बड़े मुकाबले में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करेगा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का लक्ष्य अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना होगा. टीम की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी है, जिसमें रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड जैसे नाम शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगी.

कौन मारेगा बाजी?

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही मजबूत टीमें हैं और इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है, लेकिन शुरुआती ओवरों में स्विंग गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोलकाता पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना स्कोर खड़ा कर पाती है और मुंबई इंडियंस किस तरह से इस लक्ष्य का पीछा करती है.

Share Now

Tags

Indian Premeir League 2025 indian premier league Indians vs Knight Riders IPL IPL 2025 KKR KKR vs MI Kolkata Knight Riders Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming MI MI vs KKR MI vs KKR IPL 2025 MI vs KKR Live Scorecard MI vs KKR Live Streaming MI vs KKR Live Streaming Online MI vs KKR Live Telecast MI बनाम KKR MI बनाम KKR IPL 2025 Mumbai Indians Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders details Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders head to head records Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Indian Premier League Match Live Scorecard Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders mini battle Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders streaming Tata IPL 2025 TATA IPL 2025 Live Scorecard आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इंडियंस बनाम नाइट राइडर्स एमआई एमआई बनाम केकेआर एमआई बनाम केकेआर लाइव प्रसारण एमआई बनाम केकेआर लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन केकेआर केकेआर बनाम एमआई कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस बनाम कोलकता नाईट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच का लाइव स्कोरकार्ड मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड

\