क्रिकेट

MI vs GT TATA IPL 2025 Preview: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मंगलवार, 06 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.

MI vs GT TATA IPL 2025 Preview: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स(Credits: LatestLY)

Mumbai Indians vs Gujarat Titans, Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. यह मुंबई के लिए इस सीजन का 12वां और गुजरात के लिए 11वां मुकाबला होगा. दोनों ही टीमें 14-14 अंकों के साथ अंक तालिका में मजबूती से बनी हुई हैं. जहां मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +1.274 है, वहीं गुजरात टाइटंस +0.867 के साथ आगे बढ़ रही है. इस मुकाबले में जीत किसी भी टीम को प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक बढ़त दिला सकती है. प्लेआफ की प्रबल दावेदार मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने सामने, जानें कब खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में जबरदस्त वापसी की है. टीम ने लगातार छह मुकाबले जीतकर अपने आत्मविश्वास को बुलंद किया है. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने भी निरंतरता दिखाई है और टीम ने अब तक केवल तीन मुकाबले गंवाए हैं. दोनों टीमें इस समय टॉप 4 की प्रबल दावेदार हैं और अगर यह मुकाबला जीतती हैं तो टॉप 2 में जगह बनाने की उम्मीदें और भी प्रबल हो जाएंगी.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MI vs GT Head-to-Head Record): आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से गुजरात टाइटंस ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि मुंबई को केवल 2 बार सफलता मिली है. ऐसे में मनोवैज्ञानिक बढ़त गुजरात के पास है, लेकिन मुंबई की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के प्रमुख खिलाड़ी (MI vs GT IPL 2025 Key Players): इस मुकाबले में जिन खिलाड़ियों पर नजरें टिकी रहेंगी, उनमें जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, साई किशोर, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी अपने दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं और इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वो मिनी बैटल्स जो कर सकती हैं मुकाबले को दिलचस्प (MI vs GT IPL 2025 Key Battles): गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन अब तक 465 रन बना चुके हैं और शानदार लय में हैं. उनका सामना होगा जसप्रीत बुमराह से, जिन्होंने चोट से वापसी के बाद सात मैचों में 11 विकेट झटके हैं. वहीं, पिछले MI बनाम GT मैच में हार्दिक पांड्या और साई किशोर के बीच हुई तनातनी भी इस मुकाबले को मसालेदार बना सकती है. मुंबई के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव होंगे, लेकिन उन्हें मोहम्मद सिराज से सतर्क रहना होगा, जिन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मंगलवार, 06 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.

MI बनाम GT IPL 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में आईपीएल 2025 के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है. दर्शक इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Star Sports के HD और SD चैनलों पर देख सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस IPL 2025 संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर्स:  ईशांत शर्मा, अनुज रावत

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, विग्नेश पुथुर

इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).