क्रिकेट

MI vs DC, TATA IPL 2025 63rd Match Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को सात मैच में जीत मिली हैं. इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच खेले हैं और उसे छह मुकाबलों में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

MI vs DC, TATA IPL 2025 63rd Match Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA IPL 2025 63rd Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 63वां मुकाबला आज यानी 21 मई को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. जबकि, दिल्ली की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. दिल्ली कैपिटल्स का मिला जुला प्रदर्शन रहा हैं. यह भी पढ़ें: MI vs DC, TATA IPL 2025 63rd Match Key Players To Watch Out: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की 8वीं जीत दर्ज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को सात मैच में जीत मिली हैं. इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच खेले हैं और उसे छह मुकाबलों में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (MI vs DC Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को 16 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत दर्ज की थीं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (MI vs DC Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मुंबई इंडियंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. मुंबई इंडियंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 63वां टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 65%

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुस्तफिजुर रहमान.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).