MI vs DC T20 Stats In TATA IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA IPL 2025 63rd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 63वां मुकाबला आज यानी 21 मई को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. जबकि, दिल्ली की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. दिल्ली कैपिटल्स का मिला जुला प्रदर्शन रहा हैं. यह भी पढ़ें: MI vs DC TATA IPL 2025 Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को सात मैच में जीत मिली हैं. इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच खेले हैं और उसे छह मुकाबलों में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. चलिए दोनों टीमें के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

हेड टू हेड रेकॉर्ड (MI vs DC Head To Head Record In IPL)

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को 16 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत दर्ज की थीं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के इन खिलाड़ियों ने बरपाया कहर

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 पारियों में 25.20 की औसत और 137.45 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं. सूर्यकुमार यादव का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 53 रन है. सूर्यकुमार यादव के अलावा रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 35 मैच में 132.56 की स्ट्राइक रेट से 1,034 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अनुभवी ट्रेंट बोल्ट ने 8.00 की इकॉनमी से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 मैच में 15 विकेट लिए हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 मैचों में 79.17 की औसत और 137.52 की स्ट्राइक रेट से 950 रन बनाए हैं. इस दौरान केएल राहुल ने तीन शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं. केएल राहुल के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 पारियों में 29.58 की औसत और 129.20 की स्ट्राइक रेट से 562 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8.07 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं.

वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 91 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 55 मुकाबलों में जीत दर्ज की थीं. जबकि, मुंबई इंडियंस को 35 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर अब तक 18 मुकाबले खेले हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को 6 मैच में जीत मिली है और 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

नोट: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.