MI vs DC, IPL 2024 20th Match Stats And Record Preview: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में आज यानी रविवार को डबल धमाल देखने को मिलेगा. दिन के पहले और लीग के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. मुंबई इंडियंस पहली जीत के तलाश में मैदान पर उतरेगी.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

MI vs DC, IPL 2024 20th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज यानी रविवार को एक बार फिर डबल धमाल देखने को मिलेगा. दिन के पहले और लीग के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश है. दूसरी तरफ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है. MI vs DC, IPL 2024 20th Match: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दिलचस्प आकंड़े

इस सीजन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं. मुंबई इंडियंस ने 3 मुकाबले खेले हैं और उन्हें सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंसपॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं. जबकि इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले खेले हैं. टीम 1 जीत के साथ 9वें स्थान पर है. इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

हेड टू हेड

बता दें कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स को 15 मैच में जीत मिली है, जबकि 18 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है. आकंड़ो से साफ पता चलता हैं कि मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी हैं. पिछले सीजन में दोनों टीम के बीच 1 मुकाबला खेला गया था. उस मैच को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता था. साल 2022 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे. 1 मैच मुंबई इंडियंस ने जीता था और 1 मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया था.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल को 1500 रन पूरे करने के लिए 39 रनों की जरूरत है.

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 3000 रन पूरे करने से 10 रन दूर हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को 100 कैच पूरे करने के लिए एक कैच की जरूरत है.

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 150 विकेट से दो विकेट दूर हैं.

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आलराउंडर मिचेल मार्श 200 छक्कों से पांच छक्के दूर हैं.

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आलराउंडर एनरिक नॉर्टजे 150 विकेट पूरे करने के लिए को दो विकेट की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\