MI vs DC, IPL 2024 20th Match: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दिलचस्प आकंड़े

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में कल यानी रविवार को डबल धमाल देखने को मिलेगा. दिन के पहले और लीग के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. मुंबई इंडियंस पहली जीत के तलाश में मैदान पर उतरेगी.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

MI vs DC, IPL 2024 20th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में कल यानी रविवार को एक बार फिर डबल धमाल देखने को मिलेगा. दिन के पहले और लीग के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश है. दूसरी तरफ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है. MI vs DC IPL 2024 Preview: दिल्ली कैपिटल्स को हरा अपना पहला जीत दर्ज करने उतरेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इस सीजन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं. मुंबई इंडियंस ने 3 मुकाबले खेले हैं और उन्हें सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंसपॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं. जबकि इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले खेले हैं. टीम 1 जीत के साथ 9वें स्थान पर है. इस बीच दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

हेड टू हेड

बता दें कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स को 15 मैच में जीत मिली है, जबकि 18 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है. आकंड़ो से साफ पता चलता हैं कि मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी हैं. पिछले सीजन में दोनों टीम के बीच 1 मुकाबला खेला गया था. उस मैच को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता था. साल 2022 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे. 1 मैच मुंबई इंडियंस ने जीता था और 1 मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया था.

मुंबई इंडियंस के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 पारियों में 32.56 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट से 977 रन बनाए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन दूसरे पायदान पर हैं. ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 मैच खेले हैं. इसकी 14 पारियों में 143.96 की स्ट्राइक रेट से ईशान किशन ने 465 रन बनाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो पीयूष चावला ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 23 मैच में 26 विकेट झटके हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह के नाम 19 मैच में 23 विकेट है.

दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 मुकाबले खेले हैं. इसकी 21 पारियों में डेविड वार्नर ने 42.17 की औसत से 717 रन बनाए हैं. इस दौरान डेविड वार्नर की स्ट्राइक रेट 135.53 की रही है. इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत दूसरे पायदान पर हैं. ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 मुकाबले खेले हैं. इसकी 14 पारियों में ऋषभ पंत ने 139.84 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं. ईशांत शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 मैच में 16 विकेट झटके हैं. जबकि अक्षर पटेल के नाम 19 मैच में 12 विकेट है.

कुछ ऐसा रहा है वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में अबतक 79 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को 48 मैच में टीम को जीत मिली है और 30 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 1 मैच टाई रहा है. इस मैदान पर मुंबई इंडियंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 223 रन रहा है. इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक 17 मुकाबले खेले हैं. 6 मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को जीत और 11 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 213 रन रहा है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नरज:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका.

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अबीसेक पोरेल, अक्षर पटेल, रसिख डार, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल