MI vs DC IPL 2020 Final: श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की शानदार हाफ सेंचुरी, दिल्ली ने मुंबई को दिया 157 रन का लक्ष्य

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

MI vs DC IPL 2020 Final: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं. टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 38 गेंद 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. पंत ने अपनी इस शानदार अर्धशतकीय पारी के दौरान दो छक्के और चार चौके लगाए.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत शिखर धवन और मार्कस स्टोयनिस ने की. स्टोयनिस पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट का शिकार बनें. स्टोयनिस का शानदार कैच विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक ने लपका. दिल्ली के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा शिखर धवन ने 13 गेंद में तीन चौके की मदद से 15, अजिंक्य रहाणे ने चार गेंद में दो, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 65, शिमरन हेटमायेर ने पांच गेंद में एक चौका की मदद से पांच, अक्षर पटेल ने नौ गेंद में एक चौका की मदद से नौ और कगिसो रबाडा बिना खाता खोले नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें- MI vs DC IPL 2020 Final: फाइनल मुकाबले से पहले मैदान में मस्ती करते हुए नजर आए रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, देखें तस्वीर

मुंबई इंडियंस के लिए आज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 30 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. बोल्ट ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज मार्कस स्टोयनिस,अजिंक्य रहाणे और शिमरन हेटमायेर को अपना शिकार बनाया. बोल्ट के अलावा टीम के लिए नाथन कुल्टर नाइल ने दो और जयंत यादव ने एक सफलता प्राप्त की. यादव ने अपने चार ओवरों के कोटे में जहां 25 रन खर्च किए, वहीं कुल्टर नाइल ने 29 रन दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी