MI vs DC 27th IPL Match 2020: मुंबई के साथ अहम मुकाबले से पहले कोच Ricky Ponting ने Shimron Hetmyer को सिखाया पुल शॉट

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायेर ने कहा है कि टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पुल शॉट को सुधारने में उनकी काफी मदद की है. हेटमायेर ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत में 24 गेंदों पर 45 रन बनाए थे.

रिकी पोंटिंग (Photo Credits-cricket.com.au/Twitter)

MI vs DC 27th IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायेर ने कहा है कि टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने पुल शॉट को सुधारने में उनकी काफी मदद की है. हेटमायेर ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत में 24 गेंदों पर 45 रन बनाए थे. उन्होंने पहला छक्का पुल शॉट पर मारा था. हेटमायेर ने कहा, "रिकी के साथ होना काफी अच्छा है. वह शानदार इंसान हैं. वह इस समय मेरे पुल शॉट पर काम कर रहे हैं."

उन्होंने कहा, "उन्होंने बीते कुछ मैचों में देखा है कि गेंदबाज मुझे छोटी गेंद फेंक रहे हैं. इसलिए वो इस समय मेरे पुल शॉट पर काम कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक मेरे साथ अच्छा काम किया है. वह मुझे एक बेहतर फिनिशर बनाने पर काम कर रहे है और मैं धीरे-धीरे वहां पहुंच रहा हूं." आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने अपने जीवन की अधिकतर क्रिकेट तेज और उछालभरी पिचों पर खेली है और उन्हें पुल शॉट खेलने वाले सबसे अच्छे बल्लेबाजों में गिना जाता है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: Chris Gayle ने अस्पताल से कहा, मैं यूनिवर्स बॉस हूं

हेटमायेर शुरू में इसलिए संघर्ष कर रहे थे क्योंकि उन्हें शुरू से गेंदबाजों पर आक्रमण करने को कहा जा रहा था. उन्होंने कहा, "मैं अब यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं एक छक्का मारूं. कम से कम एक छक्का एक मैच में. मैं इस समय इसी पर काम कर रहा हूं."

उन्होंने कहा कि यह रोल उनके लिए नया है और इसलिए वो इसमें संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं लगातार हर मैच के साथ अच्छा होने पर मेहनत कर रहा हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Guwahati Weather Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर