MI vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

एक्यूवेदर के अनुसार, 23 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था. तिलक वर्मा अपनी फॉर्म को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Stats: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों को अपने दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 23 अप्रैल को होगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले जीते हैं और चार में शिकस्त झेली है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी दो ही मुकाबले जीते हैं और चार में हार झेली है. अब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (MI vs CSK Head To Head)

दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 39 मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में 21 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए हैं और 18 मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत मिली है. पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें 2 मैचों में आपस में भिड़ी थी और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे.

चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में अब तक फिटनेस कारणों से एक भी मैच नहीं खेल सके हैं. ऐसी उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एमएस धोनी खेलते हुए नजर आएंगे. एमएस धोनी हाल ही में विकेटकीपिंग का अभ्यास करते हुए भी नजर आए थे. इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ चुके हैं. उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. रोहित शर्मा की भी वापसी हो सकती है. रोहित शर्मा पिछले कुछ मैचों में हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते नहीं खेल सके हैं.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. दूसरी ओर एक गेंदबाज के नजरिये से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है.

एक्यूवेदर के अनुसार, 23 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था. तिलक वर्मा अपनी फॉर्म को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे. चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इस सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. अंशुल कंबोज ने पिछली छह पारियों में 16.23 की औसत और 9.73 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने 17.87 की औसत के साथ आठ सफलताएं हासिल की हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs CSK 33rd T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, और मुकेश चौधरी.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड