MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज कर आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.
Mumbai Indians vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 33rd Match Date And Time Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 33वां मुकाबला कल यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीतकर आ रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों को अपने दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का इंतजार है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज कर आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (MI vs CSK Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.
मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 33वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MI vs CSK 33rd Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला कल यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MI vs CSK 33rd Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला कल यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MI vs CSK 33rd Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला कल यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs CSK 33rd T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.