MI vs CSK 1st IPL Match 2020: शानदार प्रदर्शन के लिए Ambati Rayudu को मिला 'मैन ऑफ द मैच'

अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में चेन्नई के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू को शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया है.

अंबाती रायडू (Photo Credits: File Photo)

MI vs CSK 1st IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेले गए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) मुकाबले में चेन्नई के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) को शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the Match) का पुरस्कार दिया गया है.

बता दें कि अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए लक्ष्य पीछा करते हुए महज 48 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 71 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रायडू के अलावा अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने भी 44 गेंद में 6 चौके की मदद से नाबाद 58 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- MI vs CSK 1st IPL Match 2020: अंबाती रायडू और फाफ डु प्लेसिस की शानदार हाफ सेंचुरी, CSK ने MI को 5 विकेट से रौंदा

इससे पहले आज मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने इसे 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट