MCG New Record: सिर चढ़ कर बोला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बना ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. इस मैच के चौथे दिन मेलबर्न में कुल 43,867 लोग मौजूद थे. पिछले तीन दिनों की उपस्थिति को जोड़ते हुए इस मैच के लिए कुल 299,329 लोग मौजूद थे.

MCG Stadium (Photo: MCG)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. इस मैच के चौथे दिन मेलबर्न में कुल 43,867 लोग मौजूद थे.  पिछले तीन दिनों की उपस्थिति को जोड़ते हुए इस मैच के लिए कुल 299,329 लोग मौजूद थे और यह अब तक सबसे ज्यादा अटेंडेंस थी. जबकि एक दिन और बचा है. इससे पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पिछली बार सबसे ज़्यादा उपस्थिति 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ़ थी. जहा कुल 271,855 लोगों की उपस्थिति थी. यह भी पढें: बुमराह की सिर्फ एक गलती के चलते ऑलआउट होने से बच गई ऑस्ट्रेलिया, VIDEO में देखें चौथे दिन आखिरी ओवर में क्या हुआ

बॉक्सिंग डे टेस्ट क्या है?

दरअसल क्रिसमस के अगले दिन खेले जाने वाले टेस्ट मैचों को बॉक्सिंग डे टेस्ट के नाम से जाना जाता है. कुछ मान्यताओं के अनुसार, चर्च में क्रिसमस के दिन एक बॉक्स रखा जाता है. इस बॉक्स में गरीबों के लिए तोहफे रखे जाते हैं। क्रिसमस के अगले दिन बॉक्स को खोलकर गरीबों में सामान बांट दिया जाता है। यही कारण है कि इसे बॉक्सिंग डे भी कहते हैं. क्रिकेट में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत 1892 में मेलबर्न में खेले गए शेफील्ड शील्ड मैच से हुई थी.

ऑस्ट्रेलिया के पास 333 रनों की बढ़त

मुकाबले की बात करें तो चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 82 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. मेजबान टीम के पास 333 रनों की बढ़त है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिलहाल नाथन लियोन 54 गेंदों में 21 रन और स्टीवन स्मिथ 65 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं भारत की ओर से दूसरी पारी में अब तक जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके और रवींद्र जडेजा को 1 विकेट मिला. फिलहाल पांचवें दिन टीम इंडिया को जल्दी एक 1 विकेट लेकर मेजबान टीम की पारी को समेटना होगा. वैसे यह मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ रहा है.

भारतीय पारी चौथे दिन 369 रन पर सिमटी

चौथे दिन की सुबह टीम इंडिया की पहली पारी 369 रन पर सिमट गई. नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज की जोड़ी सिर्फ 11 रन ही जोड़ सकी. ऑस्ट्रेलिया को 105 रनों की बढ़त मिली. . भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने शतकीय पारी खेली. नीतीश कुमार रेड्डी ने 189 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 114 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े