मार्क वॉ की चाहत, लेग बाई से मिले निजात

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ को लगता है कि क्रिकेट में से लेग बाई के रनों को हटा देना चाहिए क्योंकि उनके मुताबिक बल्लेबाजों को पैड पर गेंद लगने पर रन नहीं मिलने चाहिए.

मार्क वॉ (Photo Credits: Getty Images)

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ को लगता है कि क्रिकेट में से लेग बाई के रनों को हटा देना चाहिए क्योंकि उनके मुताबिक बल्लेबाजों को पैड पर गेंद लगने पर रन नहीं मिलने चाहिए. मार्क वॉ ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में फॉक्स क्रिकेट पर कॉमेंट्री करते हुए अपने साथ कमेंटरी कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के सामने यह सुझाव रखा.

उन्होंने कहा, "आप जानते हैं, मुझे क्रिकेट में एक नियम बदलना है, लेग बाइस नहीं होने चाहिए, खासकर टी-20 में. जब आप गेंद को पढ़ नहीं पाए तो रन क्यों मिले." माइकल वॉन ने हालांकि बचाव करते हुए कहा, "यह खेल का हिस्सा है."

यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा सम्मान, बनाया दशक की टीम का कप्तान, रोहित-कोहली भी अंतिम 11 में

मार्क वॉ हालांकि अपने रूख पर कायम रहे और कहा, "आपको रन क्यों मिलना चाहिए? यह खेल का हिस्सा है, लेकिन क्या हम इसे बेहतरी के लिए बदल नहीं सकते." पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, "बल्लेबाजी का मतलब गेंद को मारना है. जिसने भी यह नियम बनाया वो बहुत आम बल्लेबाज रहा होगा." माइकल वॉन ने इसके बाद कहा कि वॉ को एमसीसी क्रिकेट समिति का हिस्सा होना चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC Six Men's ODI Centuries On Same Day: आईसीसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! एक ही दिन वनडे क्रिकेट में जड़े गए 6 शतक, विराट कोहली-शुभमन गिल समेत इन बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया, 2-0 से सीरीज बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट