Cricket Match Schedule For Today: आज डब्लूपीएल समेत खेले जाएंगे कई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला, यहां जानें लाइव प्रसारण समेत 19 फरवरी के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.
International Cricket And WPL 2025 Match Schedule For Today: आज यानी 19 फरवरी का दिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) 2025 में आज यूपी वारियर्स महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. आज चैंपियंस ट्राफी(ICC Champions Trophy) 2025 का आगाज हो रहा है. जिसका ओपनिंग मैच पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा. जो दर्शकों के लिए एक शानदार क्रिकेटिंग अनुभव लेकर आएंगी. वहीं, इंडोनेशिया बनाम बहरीन के बीच पहला टी20 मुकाबला भी खेला जाएगा. चलिए आज यानी 19 फरवरी को खेले जानें वाले सभी इंटरनेशनल मुकाबलों का पूरा शेड्यूल और उनके प्रसारण की जानकारी देखते हैं. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के मिनी बैटल में कौन पड़ेगा किस पर भारी? इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर
| तारीख और दिन | मैच | स्थान | समय(IST) | टेलीकास्ट/ स्ट्रीमिंग |
|---|---|---|---|---|
| 19 फरवरी 2025 | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, चैंपियंस ट्राफी 2025 | नेशनल स्टेडियम, कराची | 02:30 PM | स्पोर्ट्स18 नेटवर्क, JioCinema एप और वेबसाइट |
| 19 फरवरी 2025 | इंडोनेशिया बनाम बहरीन, पहला टी20 | उदयना क्रिकेट ग्राउंड, बाली | 6:00 AM | FanCode ऐप और वेबसाइट |
| 19 फरवरी 2025 | यूपी वारियर्स महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला (WPL 2025), छठा टी20 मुकाबला | वडोदरा, कोटाम्बी स्टेडियम | 07:30 PM | स्पोर्ट्स18 नेटवर्क, JioCinema एप और वेबसाइट |
हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण की व्यवस्था की अलग अलग होगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसक अपने पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकते हैं. तो तैयार हो जाइए इस क्रिकेटिंग उत्सव का आनंद उठाने के लिए, जहां रोमांचक मुकाबलों के साथ क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 07:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

