Oman vs Namibia ICC Men's CWC League 2 2025 Live Streaming: आज आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में ओमान और नामीबिया के बीच मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 53वां मैच आज यानी 16 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात, अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा.

Namibia (Photo: X/@CricketNamibia1)

Oman National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team ICC Men's Cricket World Cup League 2 2023-2027 Live Streaming: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 53वां मैच आज यानी 16 फरवरी को ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात, अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. ओमान ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ओमान ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 14 मैचों खेले हैं. जिसमें 7 जीत, 5 में हार और 2 मैच बेनतीजा रहा है. आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 16 अंक तालिका में ओमान तीसरे स्थान पर है. वहीं नामीबिया की टीम मिला-जुला सा प्रदर्शन रहा है. नामीबिया ने अब तक 15 मैच खेलें हैं. जिसमें 6 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में नामीबिया की टीम सातवें स्थान पर है. नामीबिया की टीम यह ,मैच हर हाल में जीतना चाहेगी. नामीबिया की कप्तानी गेरहार्ड इरास्मस करेंगे. जबकि ओमान की कमान जतिंदर सिंह के हाथों में होगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

ओमान बनाम नामीबिया ओमान आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच 53वां कब खेला जाएगा?

ओमान बनाम नामीबिया आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का मैच 53वां आज यानी 16 फरवरी रविवार को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस कस समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

ओमान बनाम नामीबिया आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 मैच  53वां कहां देखें?

ओमान बनाम नामीबिया आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का मैच 53वां मैच भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

ओमान टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), हाशिर दफेदार, सुफयान महमूद, जय ओडेद्रा, शकील अहमद, हसनैन अली शाह, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम, मेहरान खान, जीशान मकसूद, बिलाल खान, अयान खान

नामीबिया टीम: जेपी कोट्ज़, ज़ेन ग्रीन (डब्ल्यू), जान फ्राइलिनक, गेरहार्ड इरास्मस (सी), मालन क्रूगर, जे जे स्मिट, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जान डिविलियर्स, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल, शॉन फाउचे, बेन शिकोंगो, डायलन लीचर, जूनियर करियाटा, जान बाल्ट

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 336 रनों का टारगेट, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड