महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी संभालती हैं घर की कमान, कहा- शादी से पहले तक सारे पुरूष शेर होते हैं

क्रिकेट के मैदान पर भले ही वह 'कैप्टन कूल' रहे हों लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि घर के मामले में फैसले उनकी पत्नी साक्षी लेती है और वह कभी दखल नहीं देते. यहां एक कार्यक्रम में 38 बरस के पूर्व कप्तान ने मजाकिया लहजे में कहा मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा. भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी ने 2010 में साक्षी से विवाह किया था.

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी (Photo credits-twitter)

क्रिकेट के मैदान पर भले ही वह 'कैप्टन कूल' रहे हों लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का कहना है कि घर के मामले में फैसले उनकी पत्नी साक्षी लेती है और वह कभी दखल नहीं देते. यहां एक कार्यक्रम में 38 बरस के पूर्व कप्तान ने मजाकिया लहजे में कहा, "मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा." भारत (India) को दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी (Dhoni) ने 2010 में साक्षी से विवाह किया था. उन्होंने भारत मेट्रीमोनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार की रात कहा, "शादी होने तक सारे पुरूष शेर होते हैं."

उन्होंने कहा, "मैं आदर्श पति हूं. मैं अपनी पत्नी को सारे फैसले लेने देता हूं. मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा. मेरी पत्नी तभी खुश रहेगी जब मैं उसकी हर बात में हां कहूं." उन्होंने कहा कि उम्र के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कहा-रांची को क्रिकेट की दुनिया में बनाया प्रसिद्ध

उन्होंने कहा, "शादी का सार 50 बरस के बाद है. एक बार 55 के हो जाने पर प्यार की असली उम्र होती है उस समय आपकी दिनचर्या बदल जाती है." धोनी के भविष्य को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है जो लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं. उनके करीबी एक सूत्र ने कहा कि वह अगले साल आईपीएल के बाद ही अपने भविष्य को लेकर फैसला लेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड