क्रिकेट

LSG vs GT TATA IPL 2025, Lucknow Weather Forecast: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) हाई-वोल्टेज मुकाबले में मौसम का बड़ा रोल हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 अप्रैल को लखनऊ में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में मुकाबले के धुलने की पूरी आशंका है. तापमान दिन में 35 से गिरकर शाम तक 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

LSG vs GT TATA IPL 2025, Lucknow Weather Forecast: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल

Lucknow Super Giants (LSG) vs Gujarat Titans (GT) Indian Premier League (IPL) 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 26वां मुकाबला 12 अप्रैल(शनिवार) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार(IST) दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अब तक इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति में हैं. ऐसे में यह मुकाबला किसी भी टीम के लिए जीत की दिशा में अहम साबित हो सकता है. यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस TATA IPL 2025 मैच से पहले जानें कैसे बनाएं बेस्ट माय11सर्किल ड्रीम फैंटेसी टीम

ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक आईपीएल 2025 में पांच मुकाबले खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत दर्ज कर वे छह अंकों के साथ तालिका में मजबूती से टिके हुए हैं. उन्होंने पिछले मुकाबले में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक अंदाज में 4 रन से हराया था. वहीं शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस शानदार लय में हैं. टीम ने अब तक खेले गए पांच में से चार मैच जीते हैं और लगातार चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हैं.

लखनऊ के मौसम अपडेट(Lucknow Weather Live)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मौसम का बड़ा रोल हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 अप्रैल को लखनऊ में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में मुकाबले के धुलने की पूरी आशंका है. तापमान दिन में 35 से गिरकर शाम तक 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(Ekana Stadium Pitch Report)

पिच रिपोर्ट की बात करें तो एकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाना आसान नहीं होता, जबकि स्पिनरों को काफी मदद मिलती है. साथ ही तेज गेंदबाज यदि अपनी गति में बदलाव करते हैं तो उन्हें भी विकेट मिल सकते हैं. इस आधार पर यह मुकाबला एक लो-स्कोरिंग लेकिन बेहद रोमांचक हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).