क्रिकेट

LSG vs RR, IPL 2024 44th Match: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

पिछले मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बेहतरीन शतक और संदीप शर्मा के 5 विकेट की मदद से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया था. राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. संजू सैमसन,जोस बटलर तथा युजवेंद्र चहल भी राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

LSG vs RR, IPL 2024 44th Match: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

LSG vs RR, IPL 2024 44th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 44वां यानी आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा.

ये इस सीजन में दूसरा मौका होगा, जब लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. LSG vs RR, IPL 2024 44th Match Stats And Record Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने पिछले मैच में मार्कस स्टोइनिस के शतक की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में 6 विकेट से हराया था. इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स चौथे स्थान पर पहुंच गई है. लखनऊ सुपर जायंट्स के तरफ से निकोलस पूरन भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स अभी तक टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम नजर आई है.

पिछले मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बेहतरीन शतक और संदीप शर्मा के 5 विकेट की मदद से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया था. राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. संजू सैमसन,जोस बटलर तथा युजवेंद्र चहल भी राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

मार्कस स्टोइनिस: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का रिकॉर्ड इस मैदान पर काफी अच्छा है. इस मैच में मार्कस स्टोइनिस अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

अमित मिश्रा: लखनऊ सुपर जायंट्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 मैच में 30 विकेट झटके हैं. अमित मिश्रा ने 16.6 की औसत से गेंदबाजी की है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

लखनऊ सुपर जाइंट्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).