LSG vs RR, IPL 2024 44th Match Stats And Record Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के पास फ़िलहाल कुल 14 अंक हैं, इस बीच राजस्थान रॉयल्स की कोशिश होगी एक और मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की जाए, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम चाहेगी कि उसके पास जो अभी 10 अंक हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के बाद 12 अंकों में तब्दील कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाए, ताकि प्लेऑफ के और करीब आ जाए.
LSG vs RR, IPL 2024 44th Match Records and Approaching Milestones: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 44वां यानी आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. ये इस सीजन में दूसरा मौका होगा, जब लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है.
संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने 8 मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल की है. वेफिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टेबल टॉपर हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अब तक अपने 8 मैचों में से 5 जीते हैं, और अंक तालिका में 10 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है. LSG vs RR, IPL 2024 44th Match: आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़े
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल का रहा है. केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 मैच खेले हैं और 49 की औसत से 637 रन बनाने में कामयाब रहे हैं. इस दौरान केएल राहुल के बल्ले से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 अर्धशतक निकले हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केएल राहुल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 95 रन रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 मैच में 30 विकेट झटके हैं. अमित मिश्रा ने 16.6 की औसत से गेंदबाजी की है.
राजस्थान रॉयल्स के पास फ़िलहाल कुल 14 अंक हैं, इस बीच राजस्थान रॉयल्स की कोशिश होगी एक और मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की जाए, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम चाहेगी कि उसके पास जो अभी 10 अंक हैं, लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के बाद 12 अंकों में तब्दील कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाए, ताकि प्लेऑफ के और करीब आ जाए.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल को 350 विकेट पूरे करने के लिए 1 और विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज दीपक हुडा को 100 कैच पूरे करने के लिए 3 और कैच लेने की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को 100 छक्के पूरे करने के लिए 5 और छक्कों की आवश्कयता है.
इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को 200 छक्के पूरे करने के लिए 5 और छक्के लगाने की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

