LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह 'कंफर्म' करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. टीम की गेंदबाजी उस मुकाबले में बेहद कमजोर नजर आई थी. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी.
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 68th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 68वां मुकाबला आज यानी 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें टीम को 4 मैचों में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, पंजाब किंग्स ने 13 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा. ये मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (LSG vs PBKS Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. पंजाब किंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 मैच अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों मुकाबले भी पंजाब किंग्स ने जीते थे. लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी जीत आईपीएल 2024 में मिली थी.
पंजाब किंग्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी है. ऐसे में पंजाब किंग्स वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, कूपर कॉनॉली और शशांक सिंह मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. टीम की गेंदबाजी उस मुकाबले में बेहद कमजोर नजर आई थी. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में मिचेल मार्श और निकोलस पूरन से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, ऋषभ पंत और आयुष बदोनी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
ये टीम मार सकती है बाजी (PBKS vs LSG Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. टीम का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है और गेंदबाजी भी संतुलित दिख रही है. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शुरुआती विकेट लेने में सफल रहती है, तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है.
पंजाब किंग्स की जीत की संभावना: 60%
लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की संभावना: 40%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs PBKS 68th T20 Match Playing Prediction)
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत ब्रार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.