LSG vs PBKS, IPL 2025 13th Match Toss Winner Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर इस सीजन में दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी पंजाब किंग्स, यहां जानें कौनसी टीम जीत सकती हैं टॉस

इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक एक ही मुकाबला खेला है और एक जीत के साथ उसके दो पॉइंट्स है. प्लस 5.50 नेट रन रेट के साथ पंजाब किंग्स पांचवें नंबर पर मौजूद है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को एक मुकाबले में जीत है और एक में हार मिली है.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team, IPL 2025 13th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 13वां मुकाबला आज यानी एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम (LSG) बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम (PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. IPL 2025, LSG vs PBKS: कब और कहां देखें लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक एक ही मुकाबला खेला है और एक जीत के साथ उसके दो पॉइंट्स है. प्लस 5.50 नेट रन रेट के साथ पंजाब किंग्स पांचवें नंबर पर मौजूद है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को एक मुकाबले में जीत है और एक में हार मिली है. दो पॉइंट्स के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है. लखनऊ सुपर जायंट्स का नेट रन रेट प्लस 0.963 है.

इकाना स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं दोनों टीमों का प्रदर्शन

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 14 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 मुकाबलों में जीत और 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा एक मैच टाई रहा है. इस मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैदान पर महज दो ही मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक में पंजाब किंग्स को जीत और एक में हार मिली है. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन रहा है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (LSG vs PBKS Head To Head)

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पड़ला भारी रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था और उस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की थीं. पंजाब किंग्स इस बार वापसी करना चाहेगी.

टॉस का महत्व

इकाना की पिच पर गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिल सकती है. खासतौर पर स्पिनर यहां ज्यादा घातक साबित हो सकते हैं. इस मैदान के विकेट पर गेंद फंसकर धीमी आती है, जिस कारण बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बता दें कि आईपीएल 2024 में एक भी बार यहां कोई टीम 200 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी थी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. इस पिच पर पहले गेंदबाजी करके दबाव बनाना चाहेंगी. पिछले आईपीएल सीज़न में इस मैदान पर खेले गए मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने 72% बार जीत हासिल की थी, जो टॉस की अहमियत को दर्शाता है.

लखनऊ और पंजाब में कौन होगा टॉस का बॉस? (RR vs CSK Toss Winner Prediction)

लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेले गए पिछले चार मैचों में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने तीन टॉस जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स ने केवल एक टॉस जीता है. आज के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीत सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Pitch Report Ekana Cricket Stadium Pitch Report indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 ipl news latest ipl news LSG VS PBKS head-to-head LSG vs PBKS IPL Match LSG vs PBKS Live Score LSG vs PBKS Live Scorecard LSG vs PBKS Live Streaming LSG vs PBKS Live Streaming in India LSG vs PBKS Match Winner Prediction LSG VS PBKS pitch report LSG vs PBKS Score LSG vs PBKS Scorecard LSG vs PBKS Toss Prediction LSG vs PBKS Toss Update LSG vs PBKS Toss Winner Prediction lucknow Lucknow Pitch Report Lucknow Super Giants Lucknow Super Giants Cricket Team Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Live Score Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Live Scorecard Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Live Streaming Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Live Streaming In India Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Score Lucknow Super Giants Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Scorecard Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Lucknow Super Giants vs Punjab Kings IPL Match Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Score Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Scorecard Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Streaming Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Live Streaming In India Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Score Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Scorecard Lucknow vs Punjab Lucknow Weather Lucknow Weather Report lucknow weather update Punjab Punjab Kings Punjab Kings Cricket Team Rishabh Pant Shreyas Iyer Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL today's ipl match Where To Watch Lucknow Super Giants vs Punjab Kings आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ऋषभ पंत एकाना क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट कहां देखें लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 पंजाब पंजाब किंग्स भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ लखनऊ पिच रिपोर्ट लखनऊ बनाम पंजाब लखनऊ मौसम लखनऊ मौसम अपडेट लखनऊ मौसम रिपोर्ट लखनऊ सुपर जाइंट्स लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर

\