LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने खरीदी कैंडी टस्कर्स टीम

इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर पड़ोसी देश श्रीलंका में शुरू हो रहे लंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने भी अपनी एक टीम खरीदी है. लंका प्रीमियर लीग में सोहेल खान की टीम का नाम कैंडी टस्कर्स है.

सोहेल खान (Photo Credits: Facebook)

Lanka Premier League 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के तर्ज पर पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) में शुरू हो रहे लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) में सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) ने भी अपनी एक टीम खरीदी है. लंका प्रीमियर लीग में सोहेल खान की टीम का नाम कैंडी टस्कर्स (Kandy Tuskers) है.

सोहेल खान ने अपनी टीम में कैरेबियन धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle), कुसल परेरा (Kusal Perera), लियम प्लंकेट (Liam Plunkett), वहाब रियाज (Wahab Riaz), कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और नुवान प्रदीप (Nuwan Pradeep) जैसे अनुभवी एवं युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आईपीएल में ‘Black Lives Matter’ आंदोलन को नजरअंदाज किए जाने से निराश हैं Jason Holder

बात करें लंका प्रीमियर लीग की तो यह 21 नवंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक खेला जाएगा. खेल के लिए दो वेन्यू कैंडी (Kandy) और हंबनटोटा (Hambantota) को चुना गया है. 15 दिन तक चलने वाले लंका प्रीमियर लीग में कुल पांच टीमें 23 मुकाबले खेलेंगी.

लंका प्रीमियर लीग के सीइओ अनिल मोहन ने सोहेल खान के लीग में शामिल होने के बाद कहा कि, ' सोहेल का क्रिकेट के लिए प्यार अलग है. वे न केवल ग्लैमर लेकर आएंगे बल्कि खेल को लेकर उनका जुनून ही अलग है. हमारे पास उनसे बेहतर पार्टनर हो ही नहीं सकता था.'

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड