Live Cricket Streaming of South Africa vs Afghanistan ICC World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 21वें मैच में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sofia Garden) मैदान में दक्षिण अफ्रीका (South Africa ) की टीम अफगानिस्तान के सामने चुनौती पेश करेगी.

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाड़ी (Photo Credits: Getty Images)

SA vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 21वें मैच में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sofia Garden) मैदान में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम अफगानिस्तान (Afghanistan) के सामने चुनौती पेश करेगी. बता दें कि दोनों ही टीमों ने अब तक वर्ल्ड कप 2019 के इस टूर्नामेंट में जीत का स्वाद नहीं चखा है. ऐसे में आज के मैच में दोनों टीमें जीत का खाता खोलना चाहेंगी. अनुभवहीन बल्लेबाजी होने के कारण दक्षिण अफ्रीका को कभी भी जीत का प्रबल दावेदार नहीं माना गया. उनके अभी तक के प्रदर्शन ने इस बात को साबित भी किया है. आप South Africa vs Afghanistan के मैच को ऑनलाइन HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में उसके सामने हार की हेट्रिक टालने की चुनौती थी और इसमें बारिश ने उसका साथ दिया जिसके कारण मैच नहीं हो सका था. वहीं अफगानिस्तान इस विश्व कप में छुपे रुस्तम का तमगा लेकर आई है लेकिन उलटफेर के लिए मशहूर इस टीम ने अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं की है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालांकि उलटफेर की संभावनाएं ज्यादा हैं. इसका कारण दक्षिण अफ्रीका की अनुभवहीन बल्लेबाजी और अफगानिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी है. अफगानिस्तान की राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान की स्पिन तिगड़ी को दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर हावी रहने की संभावना ज्यादा है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- SA vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले

इस तिकड़ी को अगर खतरा हो सकता है तो बस कप्तान फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी से. इन दोनों के अलावा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम में वो दम नहीं है जो बड़ी पारियां खेलने के लिए चाहिए होता है. जो चिंता दक्षिण अफ्रीका की है वही अफगानिस्तान की भी है. उसकी बल्लेबाजी में भी दम नहीं है. नूर अली जादरान, हसमातुल्लाह शाहिदी, हजरतुल्लाह जाजई को कागिसो रबादा का सामना करना होगा. अफगानिस्तान के लिए एक अच्छी बात यह है कि उसे डेल स्टेन और लुंगी नगिदी से राहत मिली है. यह दोनों चोटिल हैं, लेकिन अकेले रबादा भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को समटेने का दम रखते हैं. रबादा की तेजी के अलावा अफगान खिलाड़ियों को इमरान ताहिर की फिरकी से भी बचना होगा.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस.

यह भी पढ़ें- SA vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: बांग्लादेश ने किया उलटफेर तो ट्विटर पर जमकर हुई तारीफ

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

\