Live Cricket Streaming of India vs Australia ICC World Cup 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मुकाबले में आज लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ है. आज के मैच का परिणाम जानने के साथ-साथ प्रशंसकों में यह जानने की भी उत्सुकता रहेगी की क्या धोनी आज फिर मैदान में अपने दस्तानों पर बने सेना के चिन्ह के साथ उतरते हैं या बिना चिन्ह के.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी (Photo Credits: Getty Images)

IND vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 14वें मुकाबले में आज लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में भारत (India) का सामना ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साथ है. आज के मैच का परिणाम जानने के साथ-साथ प्रशंसकों में यह जानने की भी उत्सुकता रहेगी की क्या धोनी आज फिर मैदान में अपने दस्तानों पर बने सेना के चिन्ह के साथ उतरते हैं या बिना चिन्ह के. बता दें कि धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में ऐसे दस्ताने पहने थे जिन पर 'बलिदान ब्रिगेड' का चिन्ह बना हुआ था. इस पर आईसीसी ने अपने नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई थी और बीसीसीआई से कहा था कि वह धोनी से सेना का चिन्ह हटाने को कहे. बीसीसीआई ने हालांकि आईसीसी से धोनी को चिन्ह बनाए रखने की अनुमति मांगी थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था. आप India vs Australia के मैच को ऑनलाइन HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं.

बहरहाल, इस विवाद को परे रखकर भारत अपने जीत के क्रम को बनाए रखना चाहेगी और कोशिश करेगी की जो गलतियां उसने अपने पहले मैच में की थी, वो उन्हें दोहराए नहीं. भारत ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका को लगभग एकतरफा अंदाज में मात दी थी, लेकिन फिर भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां उसे काम करने की जरूरत है. उदाहरण के तौर पर लंबी साझेदारियां. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को हराया था. इस जीत के लिए हालांकि उसे संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन उस संघर्ष ने बता दिया था कि ऑस्ट्रेलिया क्यों कुछ ही महीनों में खिताब की दावेदार टीम के रूप में नजर आने लगी है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IND vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: टीम इंडिया की प्रैक्टिस पर यूजर्स बोले- 2015 सेमीफाइनल का बदला मांगता!, पढ़ें फनी कमेंट्स

79 रनों पर पांच विकेट खोने के बाद नाथन कल्टर नाइल और स्टीव स्मिथ के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया और फिर मिशेल स्टार्क ने विंडीज के दिग्गज क्रिस गेल तथा अहम बल्लेबाजों के विकेट ले अपनी टीम की जीत दिलाई. पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था. शुरुआत में जसप्रीत बुमराह ने विकेट निकाले थे तो वहीं भुवनेश्वर ने रन रोके थे. इनके बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया था. ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय गेंदबाजी चिंता का सबब रहेगी. वह हालांकि मार्च में भारत को उसके घर में मात दी थी और तब उसने इन सभी गेंदबाजों को अच्छे से खेला था. यह उसके लिए मानसिक बढ़त का काम कर सकती है.

इस मैच में कुलदीप पर भी नजरें रहेंगी. पहले मैच में उन्होंने गेंदबाजी अच्छी की थी लेकिन विकेट सिर्फ एक मिला था. भारत ने जनवरी में जब ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेली थी तब भुवनेश्वर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच को खासा परेशान किया था. इस मैच में इन दोनों की प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर नजरों में होगी. अगर भुवनेश्वर शुरुआत में अपनी स्विंग के दम पर फिंच का विकेट लेने में कामयाब रहे तो पांच बार की विजेता पर दबाव बनना तय है. लेकिन भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया के पास डेविड वार्नर जैसा बल्लेबाज भी है जो बेहतरीन फॉर्म में है. वार्नर भारतीय गेंदबाजों को पसंद करते हैं. उन्हें रोकना भी भारत के लिए चुनौती होगी.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: विराट सेना कंगारुओं के खिलाफ इन 11 रणबांकुरों के साथ उतर सकती है मैदान में धूल चटाने

वहीं स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी, ग्लैन मैक्सवेल और नाथन से भारत को बच कर रहना होगा. गेंदबाजी की बात आती है तो भारत को इन फॉर्म स्टार्क से काफी परेशानी हो सकती है. स्टार्क ने पिछले मैच में बताया था कि वह बड़े शिकार करने के शौकीन हैं. उन्होंने शुरुआत में क्रिस गेल और अंत में आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट और जेसन होल्डर के विकेट ले वेस्टइंडीज से जीत छीन ली थी. स्टार्क के लिए शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली मुख्य विकेट रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया जानती है कि अगर उसने भारत के शीर्ष-3 को जल्दी समेट दिया तो भारत बड़ा स्कोर नहीं कर सकता और न ही बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकता. सिर्फ स्टार्क ही नहीं पैट कमिस पर भी यह जिम्मेदारी होगी.

लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने भारत में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इसी कारण वह विश्व कप टीम में जगह बना पाने में सफल रहे. एक बार फिर उन्हें अपने प्रदर्शन को दोहराना है. जाम्पा के ऊपर मध्य में रन रोकने और विकेट निकालने की जिम्मेदारी है. मध्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया को नंबर-4 पर लोकेश राहुल, केदार जाधव, धोनी और हार्दिक पांड्या का सामना करना होगा.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS, ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मैच से पहले बारिश ने डाला खलल, टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द

संभावित टीमें इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\