Live Cricket Streaming of Australia vs Afghanistan ICC World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के चौथे मैच में ब्रिस्टल (Bristol) के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (Bristol County Ground) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का सामना अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ है.

अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Getty Images)

AUS vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के चौथे मैच में ब्रिस्टल (Bristol) के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (Bristol County Ground) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का सामना अफगानिस्तान (Afghanistan) के साथ है. अफगानिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है. यह टीम 250-280 के स्कोर को भी बचाने का दम रखती है. राशिद खान इसके आक्रमण की धुरी है जिन्होंने अपनी तेज स्पिन से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया है. राशिद का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है. उनके अलावा मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी दो और ऐसे स्पिनर हैं जो अपनी फिरकी में दिग्गज बल्लेबाजों को फंसाने का दम रखते हैं. आप Australia vs Afghanistan के मैच को ऑनलाइन HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं. 

तेज गेंदबाजी में अफगानिस्तान के पास कप्तान गुलबदीन नैब, दौलत जादरान, हामिद हसन, अफताब आलम हैं. यह सभी इंग्लैंड की परिस्थतियों में अच्छा करने की काबिलियत रखते हैं. इस टीम की दो समस्याएं हैं. पहली इंग्लैंड में खेलने का अनुभव. टीम ने अभी तक जितने भी बड़े मैच जीते हैं और उलटफेर किए हैं वह सभी उपमहाद्वीप में किए हैं. इंग्लैंड जैसी परिस्थतियों में यह टीम कितनी कारगार साबित होगी यह वक्त बताएगा. दूसरी समस्या बल्लेबाजी. टीम में 250-280 रनों के लक्ष्य को बचाने का दम है लेकिन अगर 300 के आस-पास का लक्ष्य होता है तो इस टीम को दिक्कत आ सकती है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बने इमरान ताहिर

वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उसने सही समय पर फॉर्म में वापसी की है. 2018 तक इस टीम को काफी कमजोर माना जा रहा था लेकिन 2019 में इस टीम ने भारत को भारत में हराया और फिर पाकिस्तान को 5-0 से मात दी. साथ ही प्रतिबंध के बाद लौट रहे स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के आने से टीम मजबूत हो गई है. इन दोनों के आने से बल्लेबाजी को गहराई मिली है. इन दोनों के ऊपर ही टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार है. कप्तान एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा दो और ऐसे बल्लेबाज हैं जो बेहतरीन फॉर्म में हैं. अंत में मार्कस स्टोइनिस और ग्लैन मैक्सवेल का रोल भी काफी अहम है.

गेंदबाजी में भी टीम के पास बेहतरीन दम है. मिशेल स्टार्क क्या कर सकते हैं वो पूरा विश्व जानता है. अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए इस गेंदबाज का सामना करना किसी भी तरह से आसान नहीं होगा. स्टार्क को दूसरे छोर से समर्थन देने के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस हैं. स्पिन में एडम जाम्पा और नाथन लॉयन ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम किरदार निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019 Opening Party: वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, महारानी एलिजाबेथ से मिले विराट कोहली समेत सभी टीमों के कप्तान, देखें तस्वीरें

संभावित टीमें इस प्रकार है-

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और घाटी में भी महसूस किए गए कंपन

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े