Live Cricket Streaming and Score India vs Sri Lanka 2nd T20I Match: भारत बनाम श्रीलंका 2020 के दूसरे T20 मैच को आप Star Sports पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की T20 श्रृंखला का दूसरा मैच मंगलवार यानि आज इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है, वहीं विपक्षी टीम की कमान लसिथ मलिंगा के हाथों में है.

विराट कोहली और लसिथ मलिंगा (Photo Credits: Getty Images)

India vs Sri Lanka 2nd T20I Match 2020: भारत बनाम श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की T20 श्रृंखला का दूसरा मैच मंगलवार यानि आज इंदौर (Indore) के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) की कमान जहां विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में है, वहीं विपक्षी टीम की कमान लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के हाथों में है. मैच का लाइव प्रसारण शाम सात बजे से किया जाएगा, वहीं दोनों टीम के कप्तान मैदान में टॉस के लिए 6.30 बजे आएंगे. आप India vs Sri Lanka के मैच को ऑनलाइन Star Sports पर देख सकते हैं.

बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच पांच जनवरी को गुवाहाटी (Guwahati) के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जाना था, हालांकि गुवाहाटी में रुक-रुकर हुई बारिश की वजह से पहला T20 मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था. इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया था. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

गुवाहाटी में पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद बाकी के दोनों मैच बेहद अहम हो गए हैं और इस लिहाज से हो सकता है कि कप्तान विराट कोहली टीम में कोई प्रयोग न करें. वेस्टइंडीज को मात दे भारत ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी लेकिन मैच नहीं हो पाया जिससे उसे एक और हल्का ब्रेक मिल गया. अब बुमराह, धवन भी बेताब होंगे की वह अपनी लय हासिल करें. श्रीलंका से बेहतर मौका उन्हें मिल भी नहीं सकता.

यह भी पढ़ें- IND vs SL 1st T20 Match 2020: बिना कोई गेंद फेंके पहला T20 मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द

इस मैदान पर अभी तक एक ही T20 मैच खेला गया जो इन दोनों टीमों के बीच में ही 22 दिसंबर, 2017 को खेला गया था. इस मैच में भारत ने 88 रनों से जीत हासिल की थी. उस मैच में रोहित शर्मा ने शतक जमाया था और भारत को T20 के अपने सर्वोच्च स्कोर 260 रनों तक पहुंचा दिया था. इंदौर की विकेट भी बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. इस सीरीज में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है लेकिन धवन और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल भी बड़ा स्कोर करने का माद्दा रखते हैं. वहीं कप्तान कोहली भी किसी लिहाज से पीछे रहने वाले नहीं है.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर.

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नाडो, अविश्का फर्नाडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका, इसुरु उदाना.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड