Live Cricket Streaming and Score India vs Bangladesh 2nd Test Match: भारत बनाम बांग्लादेश 2019 के दूसरे टेस्ट मैच को आप Star Sports पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार यानि आज कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इससे पहले इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

India vs Bangladesh 2nd Test Match 2019: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार यानि आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन (Eden Gardens) क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने इससे पहले इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है और साथ ही उसने आईसीसी विश्च चैंपियनशिप की अंकतालिका में अपनी बढ़त को भी मजबूत कर लिया है. आप India vs Bangladesh के मैच को ऑनलाइन Star Sports पर देख सकते हैं.

बता दें कि पहला टेस्ट मैच मात्र तीन दिन में ही समाप्त हो गया था. भारत के लिए पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों की शानदार पारी खेली थी. जबकि मेहमान टीम बांग्लादेश पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रन पर ऑल आउट हो गई थी. दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से अब तक सभी छह मैच जीत चुकी है. इसमें से वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

आज के मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजर अब इस सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर लगी हुई है. गौरतलब हो कि दोनों टीमों के लिए यह मैच ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें पहली बार अपना डे-नाईट टेस्ट मैच खेलने के लिए उतर रही हैं. बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से सौरभ गांगुली के इस काम को उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देख जा रहा है. गांगुली ने ही बांग्लादेश को दिन-रात टेस्ट मैच खेलने के लिए राजी करवाया है. यह भी पढ़ें- Ind vs Ban 2nd Test 2019: पिंक बॉल से घातक हो सकते हैं बांग्लादेशी गेंदबाज, मुकाबले के लिए टीम इंडिया ऐसे कर रही है प्रैक्टिस

मैच की शुरुआत से पहले आर्मी पैराट्रपर्स के जवान उड़कर ईडन गार्डन्स आएंगे और चे दोनों कप्तानों को पिंक बॉल सौपेंगे. इसके बाद टॉस की जाएगी और फिर राजनीतिज्ञों, खेल दिग्गजों और खचाखच भरे दर्शकों की मौजूदगी में मैच की शुरूआत की जाएगी. डे-नाईट टेस्ट में ढलती शाम के समय जब फ्लट लाइट चालू हो जाती हैं, उस समय बल्लेबाजों को आने वाली परेशानी को लेकर काफी चर्चा हुई थी. इस 'ट्विलाइट जोन' से सामंजस्य बैठाने को लेकर काफी चर्चा हुई है.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत.

बांग्लादेश: मोमीनुल हक (कप्तान), अल-अमीन हुसैन, इमरुल कायेस, शदमान इस्लाम, सैफ हसन, महामुदुल्लाह, मोसाद्देक हुसैन, मेहेदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम, नईम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, इबादत हुसैन.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\