Litton Das New Milestone: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लिटन दास ने जड़ा शानदार शतक, ऐसा करने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सईम अयूब और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की.

लिटन दास (Photo Credits: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Day 3 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 30 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में से खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया था. पहले टेस्ट में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. तीसरेसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. तीसरेसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 3.4 ओवरों में दो विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं. सईम अय्यूब 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान की टीम ने 21 रन की बढ़त बना ली हैं. Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test 2024 Day 3 Highlights Video: तीसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने बरपाया कहर, पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर बनाए 9 रन; बस एक क्लिक पर देखें हाईलाइट

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद सईम अयूब और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभालते हुए शतकीय साझेदारी की.

पाकिस्तान की पहली पारी महज 274 रनों पर सिमट गई हैं. पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. सईम अयूब के अलावा कप्तान शान मसूद 57 रन और आगा सलमान ने 54 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. मेहदी हसन मिराज के अलावा तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए.

पहली पारी में बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम के छह बल्लेबाज महज 26 रन पर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद मेहदी हसन मिराज और लिटन दास की साझेदारी ने पाकिस्तान को पीछे धकेल दिया. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 165 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 78.4 ओवरों में 262 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लदेश की ओर से लिटन दास ने शतकीय पारी खेली. लिटन दास ने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 138 रन बनाए. अपनी इस पारी में लिटन दास ने 228 गेंदों पर चार छक्के और तेरह चौके लगाए. लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 78 रन बनाए.

पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास का टेस्ट करियर का यह चौथा शतक है. पाकिस्तान के खिलाफ लिटन दास टेस्ट क्रिकेट में दो शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भी बांग्लादेश के लिए चार शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं. लिटन दास से पहले बांग्लादेश की ओर से किसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में चार शतक नहीं लगा पाया था.

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के बल्लेबाज:

लिटन दास- 2 शतक

हबीबुल बशर- 1 शतक

इमरुल काइस- 1 शतक

जावेद उमर- 1 शतक

मुश्फिकुर रहीम- 1 शतक

शाकिब अल हसन- 1 शतक

तमीम इकबाल- 1 शतक.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड