Legends Intercontinental T20 League: लीजेंड्स इंटरकांटिनेंटल टी20 लीग का पहला सीजन 18 अगस्त से होगा शुरू

कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर दिन दो मैच होंगे. टूर्नामेंट का आगाज इंडो किंग्स और एशियन एवेंजर्स के बीच होगा, जबकि लीग स्टेज का आखिरी मैच ट्रांस-तस्मान टाइटन्स और अफ्रीकन लायंस के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा. सेमीफाइनल 29 अगस्त को और फाइनल 30 अगस्त को होगा.

लीजेंड्स इंटरकांटिनेंटल टी20 लीग (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: लीजेंड्स इंटरकांटिनेंटल टी20 (LIT20) के पहले सीजन का आयोजन 18 से 30 अगस्त तक होने जा रहा है. टूर्नामेंट के आयोजकों ने शनिवार को यह शेड्यूल जारी किया. Team India New Milestone: टीम इंडिया ने किया बड़ा कमाल, इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे; लिस्ट में पहुंची दूसरे पायदान पर

इस टूर्नामेंट में सात टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. इन टीमों में इंडो किंग्स, एशियन एवेंजर्स, यूरो रेंजर्स, अमेरिकन मैवेरिक्स, ट्रांस-तस्मान टाइटंस, अफ्रीकन लायंस और कैरिबियन वाइकिंग्स शामिल हैं. लीग के राउंड रॉबिन फॉर्मेट के बाद टॉप चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी.

कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर दिन दो मैच होंगे. टूर्नामेंट का आगाज इंडो किंग्स और एशियन एवेंजर्स के बीच होगा, जबकि लीग स्टेज का आखिरी मैच ट्रांस-तस्मान टाइटन्स और अफ्रीकन लायंस के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा. सेमीफाइनल 29 अगस्त को और फाइनल 30 अगस्त को होगा.

लीग के चेयरमैन और सीओओ अरुण पांडे ने कहा, "लीजेंड्स इंटरकांटिनेंटल टी20 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि क्रिकेट की वैश्विक भावना का जश्न है. हम इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं. यह टूर्नामेंट लीजेंड्स के लिए न केवल अपने सुनहरे दिनों को दोहराने का, बल्कि अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित करने का भी एक मंच है. अब हम एक्शन शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते."

लीग के सीईओ विशाल शर्मा ने कहा, "एलआईटी20 को साकार रूप देना एक बड़ा प्रयास रहा है, और हम खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए एक असाधारण अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारी टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम किया है कि टूर्नामेंट के हर पहलू को पूर्णता के साथ अंजाम दिया जाए. हमें विश्वास है कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट की दुनिया में नए मानक स्थापित करेगा और खेल कैलेंडर में मुख्य आकर्षण बन जाएगा."

Share Now

संबंधित खबरें

MLC 2024: 4 जुलाई से शुरू होगा अमेरिका का मेजर लीग क्रिकेट टी20 लीग का दूसरे सीज़न, डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट, यहां जानें पूरा डिटेल्स

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी