Latest ICC Test Rankings 2020: किंग कोहली टॉप पर बरकरार, बुमराह का भी जलवा
कोहली के 928 अंक है जबकि दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ है जो उनसे 17 अंक पीछे हैं.
दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए . कोहली के 928 अंक है जबकि दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ है जो उनसे 17 अंक पीछे हैं . चेतेश्वर पुजारा 791 अंक लेकर छठे स्थान पर है .रहाणे के 759 अंक है. गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 794 अंक लेकर छठे स्थान पर है जबकि आर अश्विन आठवें और मोहम्मद शमी दसवें स्थान पर हैं.
रविंद्र जडेजा 438 अंक लेकर हरफनमौलाओं की सूची में तीसरे स्थान पर है . जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में दस विकेट से जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के एंजेलो मैथ्यूज शीर्ष 20 बल्लेबाजों में लौटे हैं । वह आठ पायदान चढकर 16वें स्थान पर हैं . यह भी पढ़े: क्रिकेट के मैदान में सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले कप्तान विराट कोहली अबतक नहीं कर पाए हैं ये काम
इंग्लैंड के ओली पोप 52 पायदान की छलांग लगाकर 52वें स्थान पर हैं . सैम कुरेन और डोम सिबले क्रमश: 64वें और 76वें स्थान पर हैं . बेन स्टोक्स हरफनमौलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

