KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: बेन स्टोक्स, संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ की विस्फोटक बल्लेबाजी, राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हराया

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में राजस्थान ने किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी छठवीं सफलता प्राप्त कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब द्वारा दिए गए 186 रन के लक्ष्य को 17.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 50वें मुकाबले में राजस्थान ने किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी छठवीं सफलता प्राप्त कर ली है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब द्वारा दिए गए 186 रन के लक्ष्य को 17.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने 26 गेंद में 50 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. स्टोक्स ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान छह चौके और तीन छक्का लगाया.

बेन स्टोक्स के अलावा टीम के लिए रॉबिन उथप्पा ने 23 गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से 30, विकेटकीपर खिलाड़ी संजू सैमसन ने 25 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 48, कप्तान स्टीव स्मिथ ने 20 गेंद में पांच चौके की मदद से नाबाद 31 और जोस बटलर ने 11 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 22 रन की पारी खेली. पंजाब के लिए मुरुगन अश्विन और क्रिस जोर्डन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में किन 10 खिलाड़ियों ने फेके हैं सर्वाधिक डॉट बॉल

इससे पहले शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज पंजाब की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 63 गेंद में 99 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. गेल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान छह चौके और आठ छक्के लगाए.

पंजाब के लिए पारी की शुरुआत कप्तान केएल राहुल और मंदीप सिंह ने की. दोनों खिलाड़ियों ने पहली पांच गेंद में एक रन ही बनाए थे कि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर की शानदार बाउंसर पर मंदीप सिंह बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे. मंदीप का कैच बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने सामने की तरफ ड्राइव लगाते हुए शानदार तरीके से लपका. मंदीप आज के मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

यह भी पढ़ें- IPL: यह रही आईपीएल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने वाले सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

इन खिलाड़ियों के अलावा पंजाब की टीम के लिए कप्तान केएल राहुल ने 41 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 46, निकोलस पूरन ने 10 गेंद में तीन छक्के की मदद से 22, ग्लेन मैक्सवेल ने छह गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद छह और दीपक हुड्डा ने एक गेंद में एक रन की नाबाद पारी खेली.

राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए आज बेन स्टोक्स ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 32 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए. स्टोक्स ने पंजाब के कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया. स्टोक्स के अलावा टीम के लिए जोफ्रा आर्चर ने भी दो विकेट चटकाया. उन्होंने पंजाब के सलामी बल्लेबाज मंदीप सिंह और क्रिस गेल को आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड