KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: रोहित शर्मा ने की सुरेश रैना के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 13वें मुकाबले में आज मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 45 गेंद में 70 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान आठ चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए.

रोहित शर्मा (Photo Credits: PTI)

KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 13वें मुकाबले में आज मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 45 गेंद में 70 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान आठ चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए.

शर्मा ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान दो बड़े कीर्तिमान स्थापित किए. जी हां वो अपनी पारी का पहला चौका जड़ते ही आईपीएल टूर्नामेंट में पांच हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले इस खास उपलब्धि को केवल विराट कोहली (Virat Kohli) और सुरेश रैना (Suresh Raina) ने हासिल किया था. इसके अलावा उन्होंने आज अपने आईपीएल करियर का 38वां अर्धशतक लगाया. इसके साथ ही वो आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में सुरेश रैना के साथ सयुंक्त रूप से दुसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें- KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: Rohit Sharma का आईपीएल में धमाल, 5 हजार रन बनाने वाले बनें तीसरे खिलाड़ी

बता दें कि आईपीएल में सुरेश रैना ने 193 मैच खेलते हुए 189 इनिंग्स में 38 अर्धशतक लगाए हैं. जबकि शर्मा ने भी आज अपनी इस शानदार पारी के साथ 38वां अर्धशतक पूरा किया. आईपीएल में उनसे आगे अब केवल डेविड वॉर्नर (David Warner) हैं. वॉर्नर ने आईपीएल में अबतक 129 मैच खेलते हुए 129 इनिंग्स में सर्वाधिक 44 अर्धशतक लगाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी