Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर
सुपर 8 चरण के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यदि बारिश या किसी अन्य कारण से मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसी स्थिति में भारत और वेस्टइंडीज दोनों के तीन-तीन अंक हो जाएंगे.
India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अपना अगला मुकाबला 1 मार्च (रविवार) को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. सुपर-8 चरण में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है, जबकि दोनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope)के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को ईडन गार्डन्स में बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए वर्चुअल क्वार्टरफाइनल माना जा रहा है, क्योंकि जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में फैंस और टीम मैनेजमेंट की नजरें मौसम पर भी टिकी हुई हैं.
कोलकाता का मौसम और बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मैच के दिन कोलकाता में मौसम साफ और धूप वाला रहने की संभावना है. मैच के दौरान बारिश की संभावना शून्य प्रतिशत बताई गई है, जिससे पूरे 40 ओवर का मुकाबला बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है. दिन में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि शाम 7:00 बजे मैच शुरू होने के समय यह घटकर लगभग 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
हालांकि शहर में नमी का स्तर काफी अधिक रहने की संभावना है, जिससे रात में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है. ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
कोलकाता मौसम अपडेट (Kolkata Weather Updates)
अगर मैच रद्द हुआ तो भारत के लिए बढ़ सकती है परेशानी
सुपर 8 चरण के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यदि बारिश या किसी अन्य कारण से मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसी स्थिति में भारत और वेस्टइंडीज दोनों के तीन-तीन अंक हो जाएंगे.
हालांकि नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज (+1.791) भारत (-0.100) से काफी आगे है. इसलिए अगर मैच नो-रिजल्ट रहता है, तो वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और भारत अपने घरेलू टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है.
ऐसे में फैंस के लिए राहत की खबर है कि मौसम साफ रहने की संभावना है और उन्हें ईडन गार्डन्स में एक पूरा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से जुड़े सभी मैचों का लाइव स्कोरकार्ड और अपडेट आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.