कप्तान दिनेश कार्तिक ने आंद्रे रसेल का किया बचाव, कहा- 'हमेशा एक बल्लेबाज से उम्मीद रखना सही नहीं'

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा है कि विस्फोटक बल्लेबाल आंद्रे रसेल से हमेशा अच्छी पारी की उम्मीद करना सही नहीं है. कोलकाता को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने अंतिम लीग मैच में मंबई इंडियंस के हाथों नौ विकेट से हारकर लीग से बाहर हो जाना पड़ा.

दिनेश कार्तिक (File Photo)

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा है कि विस्फोटक बल्लेबाल आंद्रे रसेल (Andre Russell) से हमेशा अच्छी पारी की उम्मीद करना सही नहीं है. कोलकाता को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने अंतिम लीग मैच में मंबई इंडियंस के हाथों नौ विकेट से हारकर लीग से बाहर हो जाना पड़ा. कार्तिक ने मैच के बाद कहा, "पहले छह ओवर गुजर जाने के बाद हम लय हासिल नहीं कर पाए. नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम मुसीबत में पड़ती गई."

उन्होंने रसेल को ऊपर न भेजे जाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा, "आंद्रे रसेल के पास ऊपर बल्लेबाजी करने का मौका था लेकिन हर बार उनसे उम्मीद रखना सही नहीं है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया." कार्तिक ने अपने प्रशंस्कों को भरोसा दिलाया कि टीम अगले सीजन में अपने प्रदर्शन में शानदार सुधार करेगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के साथ ही कोलकाता प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह अच्छा सीजन नहीं रहा. कई सारे ऐसे क्षेत्र है, जहां हमें सुधार करने की जरूरत है. मुझे विश्वास है कि अगले साल हम मजबूती से वापसी करेंगे." दूसरी तरफ इस जीत से शीर्ष स्थान के साथ लीग चरण का समापन करने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की सामूहिक प्रयास की सराहना की है. रोहित ने कहा, "मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हम टीम प्रयासों से जीते. हम कुछ खिलाड़ियों पर ही निर्भर नहीं रहे. जरूरत पड़ने पर सभी ने योगदान दिया."

Share Now

संबंधित खबरें

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट