क्रिकेट

Kolkata Beat Rajasthan, IPL 2025 6th Match Scorecard: राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहली जीत दर्ज की कोलकाता नाइट राइडर्स, क्विंटन डी कॉक में खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें RR बनाम KKR मैच का स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का छठावां मुकाबला आज यानी 26 मार्च राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

Kolkata Beat Rajasthan, IPL 2025 6th Match Scorecard: राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहली जीत दर्ज की कोलकाता नाइट राइडर्स, क्विंटन डी कॉक में खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें RR बनाम KKR मैच का स्कोरकार्ड
क्विंटन डी कॉक क्विंटन डी कॉक (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Rajasthan Royals Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, IPL 2025 6th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का छठवां मुकाबला आज यानी 26 मार्च राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम (GT) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम (PBKS) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में पहली जीत हासिल कर ली हैं. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई तीन मैचों के लिए रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. RR vs KKR, IPL 2025 6th Match Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 152 रनों का टारगेट, केकेआर के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

यहां देखें RR बनाम KKR मैच का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 33 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहला विकेट गिरने के बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और कप्तान रियान पराग ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 65 रन के पार लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 33 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ध्रुव जुरेल ने 28 गेंदों पर पांच चौके लगाए. ध्रुव जुरेल के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 29 रन बनाए.

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को स्टार युवा तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और मोईन अली के अलावा स्पेंसर जॉनसन ने एक विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 152 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने महज 37 गेंदों पर 41 रन बोर्ड पर जड़ दिए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने महज 17.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान क्विंटन डी कॉक ने 61 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के लगाए. क्विंटन डी कॉक के अलावा अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 22 रन बटोरे.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहली सफलता रनआउट के रूप में मिली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से स्टार आलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. वानिंदु हसरंगा के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 151/9, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 29 रन, संजू सैमसन 13 रन, नितीश राणा 8 रन, रियान पराग 25 रन, ध्रुव जुरेल 33 रन, शुभम दुबे 9 रन, शिम्रोन हेटमायर 7 रन, वानिंदु हसरंगा 4 रन, जोफ्रा आर्चर 16 रन, महेश थीक्षाना रन, तुषार देशपांडे रन, संदीप शर्मा.)

कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी: (वैभव अरोड़ा 2 विकेट, स्पेंसर जॉनसन 1 विकेट, हर्षित राणा 2 विकेट, वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट और मोईन अली 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

कोलकाता नाइट राइडर की बल्लेबाजी: 153/2, 17.3 ओवर (मोईन अली 5 रन, क्विंटन डी कॉक नाबाद 97 रन, अजिंक्य रहाणे 18 रन और अंगकृष रघुवंशी नाबाद 22 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (वानिंदु हसरंगा 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2025 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).