दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद कोहली ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने के बाद कहा है कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले इसी तरह की सीरीज चाहते थे ताकि टीम को पता चल सके कि उसे कहां-कहां काम करना है. पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था जबकि दूसरा मैच भारत ने जीता था.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

बेंगलुरू : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने के बाद कहा है कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले इसी तरह की सीरीज चाहते थे ताकि टीम को पता चल सके कि उसे कहां-कहां काम करना है. दक्षिण अफ्रीका ने रविवार रात खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत को नौ विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था जबकि दूसरा मैच भारत ने जीता था.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "वैसा ही हुआ जैसा हम चाहते थे. टी-20 विश्व कप से पहले हम इसी सांचे में ढलना चाहते हैं. हमें अपने जवाब ढूंढ़ने होंगे. दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी गेंदबाजी की. पहली पारी में पिच उनके मुताबिक थी. टी-20 में लक्ष्य का पीछा करना बाकि प्रारूपों से आसान होता है क्योंकि यहां एक 40-50 रनों की साझेदारी आपको मैच जिता सकती है."

यह भी पढ़ें : विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चुनौती: रासी वान डर डुसैन

कोहली ने कहा, "हम कोशिश करेंगे कि जल्दी से जल्दी टीम का संयोजन ठीक कर सकें. इस समय जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं उन्हें मौका मिल रहा है. ऐसा नहीं है कि हम किसी को भी मौका दे रहे हैं. जो यहां आने के हकदार हैं उन्हें ही मौका मिल रहा है. इस मैच की तरह कुछ दिन बुरे होते हैं. हमें यह भी समझना होगा कि हमारी टीम काफी युवा है. हमें उन्हें एक साथ आने के लिए समय देना होगा."

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 134 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका ने 16.5 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े