IPL 2022: रजत पाटीदार के फैन हुए विराट कोहली, तूफानी पारी को लेकर कही यह बड़ी बात

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एलिमिनेटर में बनाया गया रजत पाटीदार (Rajat Patidar) का मैच विजयी शतक दबाव में खेली गयी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक था. इंदौर के पाटीदार ने बुधवार रात यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिये 54 गेंद में 112 रन की नाबाद पारी खेली.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram)

कोलकाता: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एलिमिनेटर में बनाया गया रजत पाटीदार (Rajat Patidar) का मैच विजयी शतक दबाव में खेली गयी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक था. इंदौर के पाटीदार ने बुधवार रात यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिये 54 गेंद में 112 रन की नाबाद पारी खेली. IPL Eliminator 2022, LSG vs RCB: आरसीबी क्वालिफायर 2 में पहुंचा, लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर खत्म

कोहली ने पाटीदार के साथ मिलकर 66 रन जोड़े. उन्होंने आरसीबी के ‘गेम डे’ में कहा, ‘‘रजत पाटीदार की पारी दबाव में खेली गयी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी और मैंने कई ऐसी पारियां देखी हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच में उनकी स्ट्राइकिंग का स्तर शानदार था. उसे देखते रखिये. ’’

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पाटीदार के साथ मिलकर 41 गेंद में 92 रन बनाये थे जिससे टीम 200 रन के पार पहुंची थी. उन्होंने भी इस 28 साल के खिलाड़ी की प्रशंसा की.

कार्तिक ने कहा, ‘‘ मैंने ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी की जो पारियां देखी हैं, उसमें यह शायद सर्वश्रेष्ठ थी. शानदार बल्लेबाजी. वह शांत हैं और शर्मिले व्यक्तित्व का खिलाड़ी है. यह उसकी बल्लेबाजी में भी दिखता है, आपको लगेगा कि वह आलसी है लेकिन यह उसका व्यक्तित्व है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘रजत पाटीदार ने कुछ शानदार शॉट खेले और मेरा काम आसान कर दिया, यह अच्छी टीम के लिये अहम चीज है. ’’

अब आरसीबी का सामना शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स से होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट