क्रिकेट

विराट कोहली जन्मदिन विशेष: ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं भविष्य के अगले विराट कोहली ?

भारतीय कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज 30 साल के हो गये है, और धीरे-धीरे वो अपनी उम्र की पड़ाव के तरफ बढ़ रहे हैं.

विराट कोहली जन्मदिन विशेष: ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं भविष्य के अगले विराट कोहली ?
विराट कोहली (Photo Credit-IANS)

भारतीय कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज 30 साल के हो गये है, और धीरे-धीरे वो अपनी उम्र की पड़ाव के तरफ बढ़ रहे हैं. 30 वर्ष के हो चुके  कोहली भारत के लिए हमेशा नहीं खेलने वाले हैं, ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ियों को कोहली के नक्शे-कदम पर चलने के लिए तैयार करना होगा. सौभाग्य से, हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो भविष्य के विराट कोहली हो सकते हैं. ऐसे में भारतीय टीम का अगला विराट कोहली कौन होगा? ये सबके मन में एक सवाल है.

पृथ्वी शॉ:

जिस तरीके से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने पारी का आगाज किया है, उससे लगता है कि भारतीय टीम का अगला कोहली यही युवा बल्लेबाज बनेगा. इस युवा बल्लेबाज की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर के साथ की जाती है. शॉ ने इस साल अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व किया था. इससे पहले पृथ्वी शॉ ने 14 साल की उम्र में स्कूल की तरफ से खेलते हुए 546 रन बनाए. इसके अलावा शॉ ने दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले सचिन का रिकॉर्ड को भी तोडा था. उन्होंने इस आईपीएल सीज़न में भी शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में वह निश्चित रूप से वह अगले विराट कोहली साबित हो सकते हैं. यह भी पढ़ें- Happy Birthday Virat Kohli: कप्तान विराट कोहली को वीरेंद्र सहवाग ने दिलचस्प अंदाज में किया विश, लक्ष्मण और कैफ के मैसेज भी हैं ख़ास

ऋषभ पंत:

भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों में से एक ऋषभ पंत ने जिस तरीके से इंग्लैंड दौरे पर कोहराम मचाया है, और वेस्टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ परियां खेली हैं. उससे कयास लगाया जा रहा है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए आने वाले समयों में महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन सकता है. हम आपको बता दें कि यह युवा बल्लेबाज दिल्ली रणजी टीम का नेतृत्व कर चुका हैं. वह इस सीज़न में दिल्ली डेयरडेविल्स के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे.

शुबमन गिल:

पंजाब के 18 साल के युवा प्रतिभाशाली शुबमन गिल आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2018 के जरिए लाइमलाइट में आए थे. इसके बाद आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.8 करोड़ रुपये में ख़रीदा था. गिल ने अब तक 2 रणजी मैच खेले हैं जिनमें से एक में उन्होंने शतक लगाया है. वो एक और उप्लब्धि है, उन्होंने पंजाब की अंडर-19 टीम की तरफ़ से खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था. गिल ने 2017-18 सत्र में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट शुरू किया था और वह भारत ए और बी स्क्वाड का पहले से ही नियमित हिस्सा हैं. उनके प्रदर्शन को देखते हु निश्चित रूप से शुबमन अगले विराट कोहली साबित हो सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).