The Hundred 2025 Schedule: जानिए कब होगा इंग्लैंड और वेल्स में 100 गेंदों का रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, जानें द हंड्रेड की स्ट्रीमिंग, फुल शेड्यूल समेत सारे डिटेल्स
लीग चरण के बाद शीर्ष स्थान वाली टीम सीधे फाइनल में जायेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा. यह टूर्नामेंट केवल 100 गेंदों का होता है, जिससे मैच तेज़ और रोमांचक बनाए जाते हैं. मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होंगे, डबल हेडर के दौरान पहले मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. द हंड्रेड 2025 छोटे लेकिन रोमांचक मैचों के जरिए क्रिकेट के नए आयाम स्थापित कर रहा है.
The Hundred 2025 Schedule: इंग्लैंड और वेल्स में अगस्त में शुरू होने वाला द हंड्रेड 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट अपने पांचवें सीजन में है. यह तेज़-तर्रार 100 गेंदों का फॉर्मेट दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन का नया अनुभव प्रदान करता है. इस टूर्नामेंट में आठ शहर आधारित टीमें पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम को 100 गेंदों की बल्लेबाजी मिलती है, जिसमें विशेष नियम जैसे 25 गेंदों का पावरप्ले और गेंदबाज़ों के लिए सीमित ओवर होते हैं. प्रमुख मैदानों में लॉर्ड्स, एजबेस्टन, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल शामिल हैं. फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को लॉर्ड्स में होगा. इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ के बाद अब एशिया कप पर होगी नजर, टीम इंडिया की स्क्वाड में इन दिग्गजों को मिल सकता हैं मौका
द हंड्रेड 2025 की टीमें और उनके घरेलू मैदान
-
बर्मिंघम फीनिक्स — एजबेस्टन, बर्मिंघम
-
लंदन स्पिरिट — लॉर्ड्स, लंदन
-
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स — ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
-
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स — हेडिंग्ले, लीड्स
-
ओवल इन्विंसिबल्स — द ओवल, लंदन
-
सदर्न ब्रेव — द रोज़ बाउल, साउथम्प्टन
-
ट्रेंट रॉकेट्स — ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
-
वेल्श फायर — सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़
द हंड्रेड 2025 पूरा शेड्यूल
| तिथि | मैच | स्थान | भारतीय समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 5 अगस्त | लंदन स्पिरिट बनाम ओवल इन्विंसिबल्स | लॉर्ड्स, लंदन | रात 11 बजे |
| 6 अगस्त | मैनचेस्टर ओरिजिनल्स बनाम सदर्न ब्रेव | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | रात 11 बजे |
| 7 अगस्त | नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम वेल्श फायर | हेडिंग्ले, लीड्स | रात 11 बजे |
| 8 अगस्त | बर्मिंघम फीनिक्स बनाम ट्रेंट रॉकेट्स | एजबेस्टन, बर्मिंघम | रात 11 बजे |
| 9 अगस्त | ओवल इन्विंसिबल्स बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स
वेल्श फायर बनाम लंदन स्पिरिट |
केनिंग्टन ओवल, लंदन
सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़ |
शाम 7 बजे
रात 11 बजे |
| 10 अगस्त | सदर्न ब्रेव बनाम बर्मिंघम फीनिक्स
ट्रेंट रॉकेट्स बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स |
द रोज़ बाउल, साउथम्प्टन
ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम |
शाम 7 बजे
रात 11 बजे |
| 11 अगस्त | मैनचेस्टर ओरिजिनल्स बनाम लंदन स्पिरिट | ओल्ड ट्रैफर्ड | रात 11 बजे |
| 12 अगस्त | बर्मिंघम फीनिक्स बनाम ओवल इन्विंसिबल्स | एजबेस्टन | रात 11 बजे |
| 13 अगस्त | सदर्न ब्रेव बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स
वेल्श फायर vs मैनचेस्टर ओरिजिनल्स |
द रोज़ बाउल
सोफिया गार्डन्स |
शाम 7:30 बजे
रात 11 बजे |
| 14 अगस्त | लंदन स्पिरिट बनाम ट्रेंट रॉकेट्स | लॉर्ड्स | रात 11 बजे |
| 15 अगस्त | नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम बर्मिंघम फीनिक्स | हेडिंग्ले | रात 11 बजे |
| 16 अगस्त | ट्रेंट रॉकेट्स बनाम सदर्न ब्रेव
ओवल इन्विंसिबल्स बनाम वेल्श फायर |
ट्रेंट ब्रिज
केनिंग्टन ओवल |
शाम 7 बजे
रात 11 बजे |
| 17 अगस्त | मैनचेस्टर ओरिजिनल्स बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स
बर्मिंघम फीनिक्स बनाम लंदन स्पिरिट |
ओल्ड ट्रैफर्ड
एजबेस्टन |
शाम 7 बजे
रात 11 बजे |
| 18 अगस्त | सदर्न ब्रेव बनाम ओवल इन्विंसिबल्स | द रोज़ बाउल | रात 11 बजे |
| 19 अगस्त | ट्रेंट रॉकेट्स बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स | ट्रेंट ब्रिज | रात 11 बजे |
| 20 अगस्त | वेल्श फायर बनाम सदर्न ब्रेव
लंदन स्पिरिट बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स |
सोफिया गार्डन्स
लॉर्ड्स |
शाम 7:30 बजे
11 बजे |
| 21 अगस्त | ओवल इन्विंसिबल्स बनाम ट्रेंट रॉकेट्स | केनिंग्टन ओवल | रात 11 बजे |
| 22 अगस्त | बर्मिंघम फीनिक्स बनाम वेल्श फायर | एजबेस्टन | रात 11 बजे |
| 23 अगस्त | नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम ओवल इन्विंसिबल्स | हेडिंग्ले | शाम 7 बजे |
| 23 अगस्त | लंदन स्पिरिट बनाम सदर्न ब्रेव | लॉर्ड्स | रात 11 बजे |
| 24 अगस्त | वेल्श फायर बनाम ट्रेंट रॉकेट्स | सोफिया गार्डन्स | शाम 7 बजे |
| 24 अगस्त | मैनचेस्टर ओरिजिनल्स बनाम बर्मिंघम फीनिक्स | ओल्ड ट्रैफर्ड | रात 11 बजे |
| 25 अगस्त | ओवल इन्विंसिबल्स बनाम लंदन स्पिरिट | केनिंग्टन ओवल | रात 11 बजे |
| 26 अगस्त | नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स | हेडिंग्ले | रात 11 बजे |
| 27 अगस्त | ट्रेंट रॉकेट्स बनाम बर्मिंघम फीनिक्स | ट्रेंट ब्रिज | रात 11 बजे |
| 28 अगस्त | सदर्न ब्रेव बनाम वेल्श फायर | द रोज़ बाउल | रात 11 बजे |
| 30 अगस्त | एलिमिनेटर (दूसरे vs तीसरे स्थान) | केनिंग्टन ओवल | रात 11 बजे |
| 31 अगस्त | फाइनल (शीर्ष स्थान बनाम एलिमिनेटर विजेता) | लॉर्ड्स | रात 11 बजे |
द हंड्रेड 2025 पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए दर्शक SonyLiv ऐप और वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं. वहीं, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जिससे फैंस कहीं से भी अपने पसंदीदा मुकाबले देख सकते हैं.