CCPL 2025 Live Streaming: जानिए कब से शुरू हो रहा हैं छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग?  कहां और कैसे देखें टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण

जो दर्शक ऑनलाइन देखना चाहते हैं, उनके लिए SportsEye इस टूर्नामेंट का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है. दर्शक SportsEye के YouTube चैनल पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

Chhattisgarh Cricket Premier League Logo (Photo Credits: X/ @ccplt20)

Chhattisgarh Cricket Premier League 2025 Live Telecast & Streaming Details: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का आगाज़ होने जा रहा है, जिसमें छह मज़बूत फ्रेंचाइज़ी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। लीग चरण में कुल 15 टी20 मैच खेले जाएंगे, इसके बाद दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला होगा। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग 2025 का यह दूसरा संस्करण है, जहां गत चैंपियन रायपुर राइनोज़ को बिलासपुर बुल्स, रायगढ़ लायंस, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसनस और राजनांदगांव पैंथर्स जैसी टीमें टक्कर देंगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 6 जून से होगी और फाइनल मुकाबला 15 जून को खेला जाएगा. नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने जीता टॉस, स्कॉटलैंड पहले करेगी बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 के सभी मैच एक ही स्थान नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाएंगे. इस सीजन में कई बड़े नाम टीमों की कप्तानी करते जैसे - शशांक सिंह (बिलासपुर बुल्स), सौरभ मजूमदार (बस्तर बाइसनस), ऋषभ तिवारी (रायगढ़ लायंस), अजय मंडल (राजनांदगांव पैंथर्स), आशुतोष सिंह (सरगुजा टाइगर्स) और अमनदीप खरे (रायपुर राइनोज़) नजर आएंगे.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क  है. इसलिए, फैंस Sony Sports TV Channels पर CCPL 2025 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

जो दर्शक ऑनलाइन देखना चाहते हैं, उनके लिए SportsEye इस टूर्नामेंट का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर है. दर्शक SportsEye के YouTube चैनल पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, 2nd Test Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, 2nd Test Match Day 1 Live Score Update: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Score Update: हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला टेस्ट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड