IND W vs SL W Final, Colombo Weather Report: भारत बनाम श्रीलंका Women's Tri-Nation Series 2025 फाइनल मुकाबलें से पहले जानिए कैसा रहेगा कोलंबो के मौसम का मिजाज

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले मौसम और पिच दोनों ही अहम भूमिका निभा सकते हैं. सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है.

आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलोंबो(Credit: X/@ICC)

Sri Lanka Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 11 मई(रविवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रनों की करारी हार के बावजूद, मेज़बान श्रीलंका महिला टीम ने श्रीलंका महिला त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला अब दिग्गज भारत महिला क्रिकेट टीम से होगा. ग्रुप चरण में भारत महिला टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मेज़बान श्रीलंका ने दूसरा स्थान प्राप्त कर फाइनल का टिकट कटाया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए अंतिम ग्रुप मैच में क्लो ट्रायन की हैट्रिक ने श्रीलंकाई टीम को हैरान कर दिया और मैच 76 रनों से उनके हाथ से निकल गया. श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला ट्राई सीरीज फाइनल के मिनी बैटल में होगी कांटे की टक्कर, ये दिग्गज एक दुसरे को करेंगें तंग

भारत महिला टीम ने ग्रुप चरण में कुल चार मुकाबले खेले, जिनमें से तीन में जीत दर्ज की और सिर्फ एक मैच गंवाया, जो श्रीलंका के खिलाफ उनका अंतिम ग्रुप मैच था. दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की और दो में हार का सामना किया. उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के खिलाफ एक-एक मैच जीता और एक-एक हारा. फाइनल मुकाबले से पहले जहां भारत महिला टीम दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं श्रीलंका को पिछली हार से उबर कर खुद को साबित करना होगा. फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा और खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा.

कोलंबो के मौसम का हाल(Colombo Weather Forecast)

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले मौसम और पिच दोनों ही अहम भूमिका निभा सकते हैं. सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है. तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान वर्षा की संभावना 42% है और सुबह के समय कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. जहां तक पिच की बात है, यह पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाज़ों को मदद देने के लिए जानी जाती है.

Share Now

Tags

COLOMBO Colombo Weather Colombo Weather Forecast Colombo Weather Report Colombo Weather Updates IND vs SL IND W IND W vs SL W Live IND W vs SL W Live Streaming IND W vs SL W live telecast IND-W vs SL-W IND-W vs SL-W Head To Head Record In ODI IND-W vs SL-W Key Players To Watch Out IND-W vs SL-W Mini Battle. Sri Lanka Women vs Indian Women Live Telecast IND-W vs SL-W Mini Battle. श्रीलंका महिला बनाम भारतीय महिला लाइव टेलीकास्ट IND-W vs SL-W ODI 2025 Live IND-W vs SL-W ODI 2025 Live Streaming Online IND-W vs SL-W ODI 2025 Live Telecast India (Women) India vs Sri Lanka india vs sri lanka women India Women vs Sri Lanka Women India Women vs Sri Lanka Women Live India Women vs Sri Lanka Women Live Streaming India Women vs Sri Lanka Women Live Telecast India women's national cricket team India Women’s National Cricket Team vs Sri Lanka Women’s National Cricket Team Indian women's team live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming Live Cricket Telecast R Premadasa Stadium R. premadasa SL vs IND SL-W SL-W vs IND-W Sri Lanka Sri Lanka Women Sri Lanka Women vs India Women Sri Lanka Women vs Indian Women Head to Head Record Sri Lanka Women vs Indian Women Live Streaming Sri Lanka Women vs Indian Women Mini Battle Sri Lanka women's national cricket team Sri Lanka Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team Tri Nation Series Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women’s National Cricket Team Women's Tri-Nation Series 2025 आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो कोलंबो का मौसम कोलंबो मौसम कोलंबो मौसम अपडेट कोलंबो मौसम पूर्वानुमान कोलंबो मौसम रिपोर्ट ट्राई नेशन सीरीज भारतीय महिला टीम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल श्रीलंका श्रीलंका महिला बनाम भारत महिला श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

\