Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Indian Premier League 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 30वां मुकाबला 14 अप्रैल(सोमवार) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ की टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. टीम ने अब तक छह मुकाबलों में से चार में जीत दर्ज की है और उसका नेट रन रेट भी सकारात्मक है. इस सीजन में लखनऊ की बल्लेबाज़ी लाइनअप बेहद मजबूत नजर आ रही है, जहां निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे बल्लेबाज शीर्ष तीन रन स्कोरर्स में शामिल हैं. कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और वह CSK के खिलाफ जीत की हैट्रिक को जारी रखने उतरेंगे. यह भी पढ़ें: राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले पहले बने भारतीय बल्लेबाज
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. शुरुआती मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम को लगातार पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. पिछली हार के बाद चेन्नई अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर पहुंच गई है. ऐसे में धोनी की टीम के पास वापसी करने का अब यह सुनहरा मौका होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें बल्ले और गेंद दोनों से दम दिखाना होगा.
एलएसजी बनाम सीएसके आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान)), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल
CSK बनाम LSG आईपीएल 2025 मैच की My11Circle फैंटसी टीम प्रेडिक्शन: बल्लेबाज रचिन रविंद्र (CSK), डेविड मिलर (LSG), मिशेल मार्श(LSG) को अपनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फैंटेसी टीम में बल्लेबाज के रूप में चुन सकते है.
CSK बनाम LSG आईपीएल 2025 मैच की My11Circle फैंटसी टीम प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर्स- रवींद्र जडेजा (CSK), एडेन मार्कराम (LSG) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फैंटसी टीम के ऑलराउंडर के रूप में जोड़ सकते हैं.
CSK बनाम LSG आईपीएल 2025 मैच की My11Circle फैंटसी टीम प्रेडिक्शन: गेंदबाज-नूर अहमद (CSK), मथीशा पथिराना (CSK), शार्दुल ठाकुर(LSG), दिग्वेश राठी(LSG) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फैंटसी टीम में गेंदबाज हो सकते हैं.
CSK बनाम LSG आईपीएल 2025 मैच की My11Circle फैंटसी प्रेडिक्शन लाइनअप: निकोलस पूरन (LSG), डेवोन कॉनवे (CSK), रचिन रविंद्र (CSK), डेविड मिलर (LSG), मिशेल मार्श(LSG) , रवींद्र जडेजा (CSK), एडेन मार्कराम (LSG), नूर अहमद (CSK), मथीशा पथिराना (CSK), शार्दुल ठाकुर(LSG), दिग्वेश राठी(LSG)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मैच की My11Circle फैंटसी टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान निकोलस पूरन (LSG) को बनाया जा सकता है, जबकि रचिन रविंद्र (CSK) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY