क्रिकेट

IND A vs Nepal A Live Telecast & Streaming: एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम एशिया कप में आज नेपाल ए से भिड़ेगी भारत ए की युवा टीम, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के 8वें मैच में भारत ए और नेपाल ए के बीच मुक़ाबले का स्ट्रीमिंग राइट्स FanCode App के पास है. जिसपर फैंस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट या मोबाइल पर देख सकते है लेकिन इसके लिए फैंस को मैच का पास या मंथली या इयरली सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

IND A vs Nepal A Live Telecast & Streaming: एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम एशिया कप में आज नेपाल ए से भिड़ेगी भारत ए की युवा टीम, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारत ए क्रिकेट टीम ( Photo Credit: Twitter)

IND A vs Nepal A Live Telecast & Streaming: 17 जुलाई (सोमवार) को एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के 8वें मैच में भारत और नेपाल आमने-सामने होंगे. यह मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. यूएई ए टीम पर पूरी तरह से हावी होने के बाद ग्रुप बी में मेन इन ब्लू वर्तमान में तालिका में शीर्ष पर है. इस बीच, नेपाल को अपने पहले मैच में पाकिस्तान ए से हार का सामना करना पड़ा था. भारत की जीत +3.255 के नेट रन रेट (एनआरआर) के साथ सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की कर देगी. नेपाल को यहां जीत के साथ अंतिम चार टीमों की दौड़ में बने रहने की उम्मीद होगी. यह भी पढ़ें: एशियाई गेम्स के आयोजन से पहले जाने इसमें भाग लेने वाली टीमों के अलावा, फोर्मेट, स्ट्रीमिंग समेत फुल शेड्यूल

भारत ए की टीम: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (वीसी), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (सी), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हैंगरगेकर, हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर

नेपाल ए की टीम: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), अर्जुन सऊद, रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, कुशल मल्ला, पवन सर्राफ, गुलसन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, ललित राजबंशी, देव खनाल, संदीप जोरा, सूर्या तमांग, किशोर महतो

एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम एशिया कप में नेपाल ए बनाम भारत ए मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

17 जुलाई (सोमवार) को एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के 8वें मैच में भारत और नेपाल आमने-सामने होंगे. यह मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 02:00 बजे से खेला जाएगा.

एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम एशिया कप में नेपाल ए बनाम भारत ए मैच का टेलीकास्ट कहां देखें?

एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के 8वें मैच में भारत ए और नेपाल ए के बीच मुक़ाबले का टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है जो अपने चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1/HD पर मैच का लाइव प्रसारण करेगी. जहां सभी फैंस इस मैच का लुफ्त उठा सकते है.

एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम एशिया कप में नेपाल ए बनाम भारत ए मैच का स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के 8वें मैच में भारत ए और नेपाल ए के बीच मुक़ाबले का स्ट्रीमिंग राइट्स FanCode App के पास है. जिसपर फैंस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट या मोबाइल पर देख सकते है लेकिन इसके लिए फैंस को मैच का पास या मंथली या इयरली सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).