WI W vs BAN W 1st T20 2025 Preview: पहले टी20 में वेस्टइंडीज से टकराएगी बांग्लादेश महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज( T20 Series) का पहला मुकाबला 28 जनवरी(बुधवार) को सेंट किट्स के वार्नर पार्क, बैसेटेरे में भारतीय समयनुसार रात 03:30 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 03:00 PM को होगा.
West Indies Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's Cricket Team: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज( T20 Series) का पहला मुकाबला 28 जनवरी(बुधवार) को सेंट किट्स(St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे(Warner Park, Basseterre) में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज महिला टीम ने हाल ही में वनडे सीरीज़ 2-1 से जीती, जिसके चलते बांग्लादेश महिला टीम को वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफिकेशन नहीं मिल पाया. अब ध्यान तीन मैचों की टी20 सीरीज़ पर केंद्रित है. यह भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी हेली मैथ्यूज करेंगी, जिनकी अगुआई में टीम काफी मजबूत नज़र आ रही है. टीम में डियांड्रा डॉटिन, कियाना जोसेफ और एफ़ी फ्लेचर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. हाल ही में समाप्त हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में यह टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी. दूसरी ओर, बांग्लादेश टीम की कमान निगार सुल्ताना के हाथों में है. उनकी टीम वनडे सीरीज़ वाली ही है और बेहतर प्रदर्शन करने को उत्सुक होगी.
टी20 में वेस्टइंडीज महिला बनाम बांग्लादेश महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड्स(WI-W vs BAN-W Head-to-Head Records): वेस्टइंडीज महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच अब तक कुल 4 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें सभी 4 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. बांग्लादेश टीम अब तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रही है. यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज महिला टीम के दबदबे को दर्शाता है. दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों में कोई भी मैच रद्द, ड्रा या टाई नहीं हुआ है.
वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), मैंडी मंगरू, क्यू जोसेफ, डीजेएस डॉटिन, हेले मैथ्यूज (कप्तान), चिनेले हेनरी, आलिया एलेने, ज़ैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, के रामहरैक, चेरी-एन फ्रेजर
बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: निगार सुल्ताना (कप्तान), शर्मिन अख्तर, फरगाना हक, फाहिमा खातून, सुल्ताना खातून, शोर्ना अख्तर, मुर्शिदा खातून, मारुफा अख्तर, शोभना मोस्तरी, नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

