IND-W vs IRE-W 3rd ODI 2025 Preview: तीसरे वनडे में आयरलैंड बचा पाएगी लाज, भारतीय महिला टीम करेगी सूपड़ा साफ, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 जनवरी(बुधवार) को राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 AM खेला जाएगा. जिसका टॉस 10:30 AM को होगा.
India Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला 15 जनवरी(बुधवार) को राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 370 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस पारी में जेमिमा रोड्रिग्स ने 91 गेंदों में 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. उनके अलावा हरलीन देओल ने भी 89 रन की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत करते हुए 54 गेंदों में 73 रन बनाए. प्रतीका रावल ने भी 67 रनों का योगदान दिया, जिससे भारतीय टीम ने मजबूत स्थिति में पहुंच गई. आयरलैंड महिला बनाम भारतीय महिला तीसरे वनडे मैच से पहले हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: तीसरे वनडे में आयरलैंड को हराकर क्लीन स्वीप करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
आयरलैंड की गेंदबाजी में ऑर्ला प्रेंडरगास्ट और अर्लीन केली ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक रुख के सामने वे प्रभावी नहीं हो सके. प्रेंडरगास्ट ने 8 ओवर में 75 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि केली ने 10 ओवर में 82 रन देकर 2 विकेट झटके. पहले वनडे में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम ने इस मैच में भी अपना दबदबा बनाए रखा. आयरलैंड को यह मैच जीतने के लिए 371 रनों का लक्ष्य मिला है, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी.
भारतीय महिला और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी. दर्शक इन माध्यमों से तीसरा वनडे मैच का आनंद ले सकते हैं. प्रशंसकों के लिए यह एक शानदार अवसर होगा कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव एक्शन में देख सकें.
भारतीय महिला बनाम आयरलैंड महिला तीसरे वनडे 2024 की संभावित प्लेइंग इलेवन:
आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम: सारा फोर्ब्स, गैबी लुईस (कप्तान), कोल्टर रीली (विकेट कीपर), ओरला प्रेंडरगैस्ट, लौरा डेलानी, लीह पॉल, अरलीन केली, एवा कैनिंग, जॉर्जिना डेम्पसी, अलाना डाल्ज़ेल, फ्रेया सार्जेंट
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

