ENG vs SA 2nd T20I 2025 Preview: दूसरे टी20आई में  इंग्लैंड करेगी वापसी या दक्षिण अफ्रीका बनाएगी अजेय बढ़त, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 12 सितंबर(शुक्रवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारतीय समयानुसार यह मैच रात 11:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 10:30 बजे होगा.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका(Credit: X/Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Preview: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20आई सीरीज(T20I Series) का पहला मुकाबला 10 सितंबर (बुधवार) को मैनचेस्टर (Manchester) के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (mirates Old Trafford) में खेला जाएगा. यह मुकाबला अब बेहद अहम हो चुका है क्योंकि मेज़बान इंग्लैंड की टीम पहले मैच में हार का सामना कर चुकी है और अब तीन मैचों की इस टी20 सीरीज़ में टिके रहने के लिए जीत हासिल करना ज़रूरी है, यह दूसरा टी20 मैच इंग्लिश टीम के लिए करो या मरो जैसा होगा. पहला मैच बारिश से प्रभावित रहा और डकवर्थ-लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को 14 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली टीम अब सीरीज़ बराबर करने के इरादे से उतरेगी. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी इंग्लैंड, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वहीं दूसरी ओर, एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका का आत्मविश्वास चरम पर है. प्रोटियाज़ पहले ही वनडे सीरीज़ 2-1 से जीत चुके हैं और टी20 सीरीज़ की शुरुआत भी शानदार अंदाज़ में की. हालांकि, उन्हें केशव महाराज की सेवाएं नहीं मिलेंगी, जो ग्रोइन इंजरी के चलते पिछले मैच से बाहर हुए थे. इसके बावजूद टीम का संतुलन मज़बूत है और अब उनका लक्ष्य इंग्लैंड को मात देकर सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाना है.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (ENG vs SA Head to Head in T20Is): इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड को 12 में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 14 बार बाज़ी मारी है। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका था.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 2025 में प्रमुख खिलाड़ी (ENG vs SA Key Players To Watch Out): इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट, हैरी ब्रुक और आदिल राशिद अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन और कागिसो रबाडा पर सबकी नज़रें टिकी होंगी. ये खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (ENG vs SA Mini Battle): इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक और दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कागिसो रबाडा के बीच का मुकाबला दिलचस्प होगा. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस बनाम आदिल राशिद की भिड़ंत भी देखने लायक रहेगी.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 12 सितंबर(शुक्रवार) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारतीय समयानुसार यह मैच रात 11:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 10:30 बजे होगा.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 2025 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें?
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 2025 मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारित किया जाएगा. जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनीलिव और फैनकोड ऐप एवं वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन:

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कर्रन, टॉम बैटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड, आदिल राशिद

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लिज़ाड विलियम्स

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\